दिल्ली के शाहीन बाग की फर्नीचर मार्केट में लगी आग, मोके पर दमकल की 20 गाड़ियां
देश की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग की फर्नीचर मार्केट में बुधवार की देर रात को एक दुकान में भीषण आग लग गई। यह आग दूसरी दुकानों

देश की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग की फर्नीचर मार्केट में बुधवार की देर रात को एक दुकान में भीषण आग लग गई। यह आग दूसरी दुकानों पर भी फैल गई। मोके पर दमकल की 20 गाड़ियों पहुंची तो उसने देखा और आग को काबू में लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
शाहीन बाग में एक फर्नीचर की दुकान में रात लगभग 11 बजे अचानक वहां आग लग गई। आग ने दुकान में पड़ी हुई लकड़ी के बने हुए फर्नीचर को चपेट में ले लिया। आग की लपटे देख सभी लोग घरों से बाहर निकल गए।
दमकल की 20 गाड़ियों ने बुझाई आग
पहले तो लोगों ने खुद से ही आग बुझाने लगे, पर आग की ऊंची लपटे देखकर लोगों ने दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी। इसके बाद दमकल विभाग की कम से कम 20 गाड़ियां वहां पर पहुंची। और करीब दो घंटे की मेहनत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया गया।
आग की लपटें देखकर इलाके में दहशत
जिस वक्त मार्केट में यह हादसा हुआ तो उस समय दुकान में रखी हुई लकड़ी की वजह से आग ने भयंकर रूप लिया। हालांकि वक्त रहते दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया।









