दिल्ली के मधु विहार में पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी आग, 19 कारें जलकर ख़ाक

देश की राजधानी दिल्ली के मधु विहार में एक पार्किंग में भीषण आग लग गई। इस आग ने कम से कम 19 वाहनों को अपनी चपेट में लिया।

देश की राजधानी दिल्ली के मधु विहार में एक पार्किंग में भीषण आग लग गई। इस आग ने कम से कम 19 वाहनों को अपनी चपेट में लिया। इस मामले में अधिकारियों ने कहा कि बुधवार सुबह दिल्ली के मधु विहार इलाके में पार्किंग में आग लग गई, जिसमें 19 वाहन जल गए।

जानकारी के अनुसार, यह मामला दिल्ली के मंडावली थाने के नजदीक मंगलवार की रात 1:17 बजे हुई। आग लगने की जानकारी प्राप्त होने पर अग्निशमन विभाग ने उसी वक्त दमकल की 9 गाड़ियों को वहां भेजा। रात में आग पर काबू पाया गया, पर इलाके में खड़ी कई चार पहिया गाड़ियां जलकर ख़ाक गईं।

अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है, अधिकारी यह पता करने में जुटे गए कि एक दम से आग कैसे लगी। इससे पहले, मंगलवार को शाहदरा इलाके में एक गोदाम में काफी आग लगी। अधिकारियों के अनुसार, “दिल्ली के शाहदरा इलाके के खेड़ा खुर्द गांव में गोदाम में भीषण आग लगी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!