Fire in Delhi Shops: दिल्ली की गांधी नगर मार्केट में लगी भीषण आग, चार दुकानें जलकर राख
देश की राजधानी दिल्ली की गांधी नगर मार्केट में रविवार देर रत को भीषण आग लग गई। आग की वजह से कपड़े की चार दुकानें जलकर

देश की राजधानी दिल्ली की गांधी नगर मार्केट में रविवार देर रत को भीषण आग लग गई। आग की वजह से कपड़े की चार दुकानें जलकर खाक हो गई। आग की जानकारी मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर गयी। दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम जारी था। शार्ट सर्किट को आग की वजह से माना जा रहा है।
दमकल विभाग ने कहा की रविवार रात नौ बजे जानकरी मिली थी कि गांधी नगर में अशोका गली में दो मंजिला भवन में आग लगी है। उसमें कपड़े की काफी दुकानें बनी हुई हैं। आग मकान के भूतल पर बनी दुकान में लगी थी, आग बढ़ते बढ़ते ऊपर मंजिल तक आ गई।
देखते ही देखते उस दुकान के करीब की दुकानों में भी भीषण आग लग गई। रहत की बात यह रही आग उस वक्त लगी जब मार्केट की दुकानें सब बंद हो गई थी।
यह भी पढ़ें: Monalisa ने अपने इस बोल्ड रूप से लगा रही लाखों लोगो के दिलों में आग









