ओखला की इलेक्ट्रॉनिक फैक्टरी में लगी आग, मौके पर दमकल की 16 गाड़ियां

दिल्ली के ओखला फेस-1 में आग लगने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार आग एक इलेक्ट्रॉनिक की फैक्टरी में लगी है। ये आग रविवार दोपहर करीब..

आप को बता दें जानकारी के मुताबिक आग एक बड़ी इलेक्ट्रॉनिक फैक्टरी में लगी है। फिलहाल अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि फैक्टरी में ये आग कैसे लगी है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि ये आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

दिल्ली के ओखला फेस-1 में आग लगने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार आग एक इलेक्ट्रॉनिक की फैक्टरी में लगी है। ये आग रविवार दोपहर करीब तीन बजे लगी इसकी सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की कुल 16 गाड़ियो ने इस आग पर काबू पाया है।

फिलहाल अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि फैक्टरी में ये आग कैसे लगी है। वही कुछ लोगों का ये कहना है कि ये आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी भी बाकी है। दमकल कर्मियों के मुताबिक इस घटना में कोई भी झुलसा या घायल नहीं हुआ है। ये आग फैक्टरी की तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी है, जिसका एरिया लगभग 250 स्क्वायर यार्ड है।

आप को बता दें कि इससे पहले भी शनिवार को सदर बाजार के इलाके की एक दुकान में जोरदार धमाका हुआ था। और ये धमाका इतना जबरदस्त था कि इस दुकान का एक बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया था। और इस हादसे में एक दुकानदार की भी मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

बता दें शुरुआत में दुकान में एक एलपीजी सिलिंडर फटने की भी बात कही जा रही थी लेकिन इस दुकान से पुलिस को कोई भी सिलिंडर या दूसरा ऐसा कुछ सामान नहीं मिला, जिससे की ये धमाका हो सके। इसकी जांच के बाद ही पुलिस ने ये बताया कि ऐसा लगता है कि जैसे पानी की कोई पाइप लाइन फटने से ये धमाका हुआ है।

Accherishteyये भी पढ़े: 16 वर्षीय लड़की ने दो साल पहले हुए रेप का लिया बदला, बेटे की माँ को मारी गोली

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!