AC में ब्लास्ट होने से कमरे में लगी आग, बेटे से मिलने आए बुजुर्ग दंपति की मौत

राजधानी दिल्ली के कृष्णानगर में AC में ब्लास्ट होने से कमरे में आग लग गई जिसमें बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई और बताया जा रहा है कि दंपति तीन...

राजधानी दिल्ली के कृष्णानगर इलाके में एक मकान के अंदर आग लगने की वजह से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। बुजुर्ग दंपति कुछ दिन पहले ही अपने परिवार को मिलने के लिए दिल्ली आए थे। आशंका यह जताई जा रही है कि कमरे में आग AC में ब्लास्ट होने की वजह से लगी है। घटना के वक्त दंपति की बहू बाजार गई थी और बेटा अपनी दुकान पर था। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के जालंधर के रहने वाले 80 वर्ष के राजकुमार जैन और उनकी 75 वर्षीय पत्नी कमलेश जैन तीन दिन पहले ही अपने बेटा और बहू के पास पंजाब से दिल्ली आए थे। बताया जा रहा है कि दोनों बुजुर्ग दंपति एक कमरे में सो रहे थे, लेकिन तभी अचानक AC में आग लग गई और इस घटना के बाद कमरे में मौजूद बुजुर्ग दंपति की दम घुटने से मौत हो गई।

पुलिस को पीसीआर (PCR) पर दिल्ली के कृष्णा नगर में आग लगने की सुचना मिली। इसके बाद पुलिस आनन-फानन में 4 फायर ब्रिगेड और 2 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि जहां आग लगी थी, उस कमरे का गेट अंदर से बंद था और धुआं निकल रहा था।

इसके बाद तुरंत दरवाजा तोड़ा गया और कमरे के अंदर 80 वर्षीय राजकुमार जैन और उनकी पत्नी कमलेश जैन उस वक्त बेहोशी की हालत में थे। पुलिस ने दोनों को जीटीबी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पूछताछ के दौरान पता चला है कि जब ये घटना हुई, उस समय दंपति की बहू घर में मौजूद नहीं थी

वह घटना के वक्त बाजार गई थी और बेटा दिल्ली के गांधी नगर में अपनी दुकान पर था आग लगने से दो कमरों का सामान जल गया। आशंका यह जताई जा रही है कि कमरे में AC में ब्लास्ट होने की वजह से आग लगी है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

Vishalgarh Farms

यह भी पढ़े: रिलायंस जियो ने पेश की 5जी कनेक्टिड एम्बुलेंस, अब ऐसे बचेगी मरीज की जान

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!