जामा मस्जिद इलाके में नियमों को ताक पर रखकर बिक रहे है पटाखें

जामा मस्जिद इलाके में सरेआम पटाखें की बिक्री की जा रही है, डीपीसीसी के आदेश का लोगों पर कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है।

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में पहुंचने की वजह से (Delhi Pollution Control Committee)  डीपीसीसी ने दो दिन पहले ही पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन जामा मस्जिद इलाके में सरेआम पटाखें की बिक्री की जा रही है, डीपीसीसी के आदेश का लोगों पर कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है।

दिल्ली के जामा मस्जिद में पुलिस थाने की नाक के निचे पटाखें बेचे जा रहे है, यहाँ पर करीब एक दर्जन दुकानों है जिन के पास पटाखें बेचने का लाइसेंस है। जबकि डीपीसीसी के आदेश के बाद इन को बंद होना चाहिए था। लेकिन इन दुकानों पर पटाखों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।

बता दे जामा मस्जिद इलाके के पटाखा करोबारिओ ने पुलिस और प्रशासन की आँखों में धूल झोकने के लिए दुकानों के अंदर चोरी छुपे पटाखें बेचने का धंदा शुरू कर दिया है पर यहाँ कई दुकानदार ऐसे भी है जो खुलेआम अपनी दुकानों के बाहर पटाखों की बिक्री कर रहे है उन्होंने अपनी दुकान के बाहर एक लकड़ी के बेंच पर पटाखों से भरी गत्ते की पेटिया रखी है।

वही इस इलाके में पटाखों की बिक्री को देख कर ऐसा लग रहा है कि दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगी ही नहीं है। दुकानों के बाहर कुछ पुलिस कर्मिओ को गश्त लगाते हुए भी देखा गया था पर कोई पुलिस कर्मी दुकानों के अंदर दस्तक नहीं देता नहीं नज़र आ रहा है।   

radhey krishna auto

ये भी पढ़े:  बदमाशों ने झगड़े के बाद गार्ड को कार से 500 मीटर तक घसीटा, हस्पताल में तोड़ा दम

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!