दिल्ली में कैफे के बाहर हुई फायरिंग, मैनेजर से बहस के बाद चलाई गोली
देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में कैफे के बाहर से फायरिंग होने का मामला सामने आया है। हालांकि, इस हादसे में किसी को कोई

देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में कैफे के बाहर से फायरिंग होने का मामला सामने आया है। हालांकि, इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, क्योंकि गोली किसी को भी नहीं लगी। इस हादसे के बाद इलाके में पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई। कैफे में बैठे लोग जल्दी-जल्दी बाहर निकल गए। पुलिस ने इस हादसे में अहमद नाम के लड़के को पकड़ा है और उससे मामले की पूछताछ की।
दिल्ली के सत्य निकेतन में लव बाइट्स कैफे के बाहर कल फायरिंग हुई है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से कुछ लड़के अपना बर्थडे मानने के लिए आए थे। यह लड़के पार्टी कर रहे थे और सीट को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद के बाद लड़कों ने कैफे के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। राहत की बात ये रही कि गोली किसी को लगी नहीं। फायरिंग वाली पिस्तौल भी लाइसेंस वाली थी और अवैध थी इस बारे में कोई सुचना नहीं मिली है। हालांकि, दिल्ली पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।
दिल्ली में मध्य प्रदेश से आ रहे अवैध हथियार
दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो लोगो को गिरफ्तार किया है जो अपने लेन-देन के लिए सोशल मीडिया मंच का प्रयोग करते थे। अधिकारियों ने रविवार को इस बात की सुचना दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मध्य प्रदेश के खरगोन से हथियार लेते थे और दिल्ली-एनसीआर में उसकी आपूर्ति भी किया करते थे। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के रहने वाले अरविंद कुमार और विनोद कुमार से हुई है और उनके पास से 0.32 बोर की 8 देशी पिस्तौल मिली हैं। पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने कहा कि 19 अगस्त को पुलिस को जानकारी प्राप्त५ हुई थी कि दो हथियार तस्कर अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए जैतपुर में आगरा कनाल रोड पर पहुंचेंगे।









