Holy Family हॉस्पिटल में छात्र पर हुई फायरिंग, जामिया का छात्र हुआ जख़्मी

जामिया नगर इलाके के होली फैमिली अस्पताल में, जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक छात्र को दूसरे छात्र ने गोली मारकर घायल कर दिया ...

देश की राजधानी दिल्ली में जामिया का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ की है बता दें 26 साल के छात्र नोमान चौधरी के सिर पर गंभीर चोट आने से और उसे इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर इलाके के होली फैमिली अस्पताल में गुरुवार की शाम को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक छात्र को दूसरे छात्र ने गोली मारकर घायल कर दिया था।

पुलिस ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में झगड़े की सूचना मिली एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान ये पता चला कि छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था.

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घटना में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले 26 साल के छात्र नोमान चौधरी के सिर पर गंभीर चोट आई जिसके बाद उसे इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल में ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि एक दूसरा छात्र नोमान अली अपने दोस्त नोमान चौधरी से मिलने अस्पताल आया था इसी बीच हरियाणा के मेवात का रहने वाला जलाल अपने दोस्तों के साथ होली फैमिली अस्पताल में आया और इसके बाद जलाल ने आपातकालीन वार्ड के बाहर नोमान अली पर गोली चला दी,उसके बाद उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि जलाल छात्रों के दूसरे समूह से संबंध रखता था पुलिस अधिकारियों ने जामिया नगर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थानों ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस की जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों के बीच में झगड़ा हुआ था. इस दौरान कई छात्र घायल भी हो गए थे, घायल छात्रों को इलाज के लिए यूनिवर्सिटी के पास मौजूद होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था.वहा उनका इलाज जारी है। अब देखने वाली बात ये है की पुलिस ये मामला कब तक सुलझा पाती है।

Vishalgarh Farms

यह भी पढ़े: दिल्ली के शास्त्री पार्क में बनने जा रहा है शहरी वन, प्रदूषण से मिलेगा छुटकारा

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!