दिल्ली के मंगोलपुरी में हुई फायरिंग, 98 हजार रुपए और स्कूटी लेकर भागे बदमाश
देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में फायरिंग तथा लूट के मामले वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक,

देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में फायरिंग तथा लूट के मामले वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक, 12 बदमाशों ने इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की. पुलिस तहकीकात कर रही है कि गोलीबारी का कारन क्या था.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने पहले इलाके में डर का माहौल बनाने के लिए गोलियां चलाईं. जिसके बाद उन्होंने एक युवक से 98 हजार रुपए नकद तथा एक स्कूटी लूट ली. हादसे को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश वहां से भाग गए. हादसे के बाद वहां के लोगों में काफी दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात से इलाके में सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है. वहां के लोगों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही मंगोलपुरी थाने की पुलिस वहां पर गयी तथा मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और चश्मदीदों से बातचीत की.
शुरुआती जांच में यह आपसी रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है, पर सभी एंगल से जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की शिनाख्त की जा सके. यह भी पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि बदमाशों के पास कौन-कौन से हथियार थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कहना है कि जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा और लूट के पीछे की असली वजह भी पता की जाएगी. इस हादसे के बाद से मंगोलपुरी इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है. लोगों से भी अपील की गई है कि वह सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सुचना उसी वक्त पुलिस को दें.









