दिल्ली में खुला पहला Bamboo Theme Park, लगेंगे 25,000 से अधिक पौधे

मंगलवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना दिल्ली के पहले बैंबू थीम पार्क ‘बांसेरा’ की नींव रखी, जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सके

दिल्ली में बहुत से निर्माण किये जा रहे है जिससे लोगों को अच्छी सुविधाएं मिल सके। साथ ही बहुत से नए पार्क भी बनाये जा रहे है जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सके। ऐसा ही एक निर्माण दिल्ली में हुआ है जिसको बैंबू थीम पार्क से जाना जा रहा है।

बता दें कि दिल्ली में बहुत से निर्माण लोगों के लिए किये जा रहे है जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ टाइम बिता सकते है। ऐसे में कल यानी मंगलवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना दिल्ली के पहले बैंबू थीम पार्क ‘बांसेरा’ की नींव रखी। इस पार्क को यमुना के बाढ़ क्षेत्रों की Ecological Specification को बढ़ाकर इसे सांस्कृतिक स्थल के तौर पर विकसित किया गया है।

साथ ही इस पार्क को असम से लाए गए 25,000 से अधिक विशेष किस्म के बांस के पौधे लगाए जाएंगे। इससे दिल्ली में पब्लिक प्लेस को बढ़ाने के साथ ही बाढ़ क्षेत्रों की बायोडायवर्सिटी को रिज़र्व और सफल रखने का मौका मिलेगा। इसकी वजह यही है कि बाढ़ क्षेत्रों और नदी के किनारों पर अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के कारण यमुना के जीवन पर गंभीर खतरा पैदा होने लगा है।

इसको देखते हुए उपराज्यपाल ने इस पार्क का निर्माण किया जिससे दल्ली के प्रदुषण को कम किया जायेगा क्योकि बांस से करीब 30 फीसदी अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। इतना ही नहीं यह कम पानी के इस्तेमाल से मिट्टी को और सफल करने का मौका मिलेगा और धूलभरी आंधी से होने वाले प्रदूषण को रोकने में भी मदद मिलेगी। बांस का इस्तेमाल फर्नीचर, अगरबत्ती बनाने के लिए भी किया जाता है।

Tez Tarrar App
यह भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला जा रहा है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!