>

राजधानी में खुला पहला हेलमेट बैंक, बिना पैसे दिए ले जाएं

देश की राजधानी दिल्ली में एक बेहद ही अच्छा काम होने जा रहा है। बता दें, यदि आप कही बाइक से निकले हैं और आपके पास हेलमेट

देश की राजधानी दिल्ली में एक बेहद ही अच्छा काम होने जा रहा है। बता दें, यदि आप कही बाइक से निकले हैं और आपके पास हेलमेट नहीं है तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आपकी समस्या के हल के लिए अब दिल्ली में हेलमेट बैंक खुल गया है।

यहां से कोई भी दोपहिया वाहन चालक अपना पहचान पत्र दिखाकर, मोबाइल नंबर और वाहन नंबर को लिखवाकर बिना कोई पैसे दिए आइएसआइ मार्क हेलमेट लेकर जा सकता है और 24 घंटे के अंदर हेलमेट वापस दे सकता है।

सुबह 8 से रात 8 बजे तक मिलेगी यह सुविधा

हल ही में, यह सुविधा पीतमपुरा के मधुबन चौक पर शुरू हो गयी है। जिसकी शुरआत दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल संदीप शाही द्वारा हुई है। दिल्ली में बढ़ती हुई सड़क हादसे को देखते हुए इसको स्थापित किया गया है और यह सुविधा सुबह आठ बजे से लेकर आठ बजे तक मिलेगी। हेलमेट बैंक बनाने का मकसद दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित रखने का है।

सड़क सुरक्षा में सराहनीय काम करने के लिए दिल्ली के पुलिस आयुक्त की तरफ से सम्मानित संदीप शाही ने वक्त पर इनाम के रूप में मिली हुई राशि का प्रयोग इस बैंक को खोलने में किया गया है। संदीप अब दिल्ली पुलिस की पीसीआर यूनिट में तैनात हैं।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!