दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में खुला पहला रैपिड रिस्पांस सेंटर

स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि अगर कोरोना कि नई लहर आती है तो उसी को लेकर पहले ही अस्पतालो को मजबूत बना रहे है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रैपिड रिस्पांस सेंटर का बुधवार को उद्घाटन किया जो दिल्ली के ताहिरपुर इलाके में खुला है, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इस केंद्र का उद्घाटन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि अगर कोरोना कि नई लहर आती है तो उसी को लेकर पहले ही अस्पतालो को मजबूत बना रहे है।

इसी उद्देश्य के साथ एडवांस्ड तकनीकों से भरे इस केंद्र को शुरू किया गया है। इस केंद्र में एक ICU इकाई शामिल है जोकि रोगी के आगमन क्षेत्र और चिकित्सा वार्ड के बीच एक बफर जोन के रूप में कार्य करेगी।

अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने बताया कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हमें भविष्य के लिए तैयार रहना पड़ेगा। 650 बिस्तर वाले इस अस्पताल में रैपिड रिस्पांस सेंटर को दो क्षेत्रों में बांटा गया है। पहला क्षेत्र सात बेड वाला ट्राइएज एरिया और दूसरा 23 बेड का आईसीयू।

इन सभी बिस्तरों में वेंटिलेटर, BiPAP मशीन, HFNS और क्रैश कार्ट जैसे महत्वपूर्ण जीवनरक्षक उपकरण के साथ मल्टीपारा मॉनिटर हैं। यह पूरी तरह से एक केंद्रीकृत ऑक्सीजन आपूर्ति से लैस है।

इस सेंटर में एक इमरजेंसी टीम 24 घंटे तैनात होगी जिनमें क्रिटिकल केयर सलाहकार, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अर्दली तक शामिल हैं। जब तक किसी कोविड-19 वार्ड या कोविड ICU वार्ड में बिस्तर की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक मरीजों को केंद्र में पूरी तरह से देखभाल प्रदान की जाएगी।

Radhey Krishna Auto

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि CM अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में यह सेंटर बनाया है। कोरोना के लिए अब तक 37 हजार बिस्तर आरक्षित किए हैं।

ये भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: जानें किन राशियों के लिए शुभ है 26 अगस्त का दिन

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!