नंबर प्लेट पर बांधा कपड़ा और स्कूटी पर सवार पांच युवक रील बनाना शुरू, तलाश में पुलिस
रात को एक स्कूटी पर सवार पांच युवकों द्वारा रील बनाते हुए तेज रफ्तार से स्कूटी दौड़ाते हुए कई वाहनों को ओवरटेक भी किया है

रील बनाने के चक्कर में शहर की कई सड़कों पर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं जिसमे या तो लोग परेशान होते दीखते है तो कभी कानून को तोड़ा जाता है। ऐसा ही एक और ताजा मामला सोमवार रात का सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास के मुख्य सड़क का है। जहां एक स्कूटी पर सवार 5 युवकों द्वारा रील बनाने के चक्कर में जमकर हुड़दंग मचाया और स्टंट किया। साथ ही आरोपियों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए नंबर प्लेट पर कपड़ा बांध रखा था।
पुलिस के चलते, रात को एक स्कूटी पर सवार पांच युवकों द्वारा रील बनाते हुए तेज रफ्तार से स्कूटी दौड़ाते हुए कई वाहनों को ओवरटेक भी किया है और एक कार सवार डरा फिर घटना पर सवाल उठाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद यह तेजी से वायरल हुआ। सतह ही अब थाना पुलिस और यातायात पुलिस सेक्टर-62 से सेक्टर-71 के बीच मुख्य सड़क पर लगे CCTV में इस तरह के स्टंट करने वाले युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है।
हालाँकि, DCP ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का इस बारे में कहना है कि मार्ग पर लगे CCTV की मदद से खतरनाक स्टंट करने वालों की पहचान करने का प्रयास जारी है और अब जल्द ही यातायात नियम के चलते इन्हें दंडित कराने के साथ FIR दर्ज कर वाहन जब्त किया जाएगा।
पति ने गला दबाकर की अपनी पत्नी की हत्या
देश की राजधानी दिल्ली से एक खबर सामने आयी है जहां महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। खबर सामने आई है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है और हत्या का आरोप सीधा उसके पति पर लगा है। वही महिला के चार बच्चे भी हैं और अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जामकारी के चलते, देर रात पुलिस को चांद बाग इलाके से सूचना मिली कि महिला बेहोशी की हालत में ही पड़ी है और सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










