Flight Alert: टेकऑफ से पहले पायलट टेस्ट में फेल, एयर इंडिया ने लिया एक्शन
एअर इंडिया के एक पायलट को ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संचालित करने से पहले अनिवार्य अल्कोहल जांच में असफल पाए जाने के बाद निलंबित कर...

Flight Alert: एअर इंडिया के एक पायलट को ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संचालित करने से पहले अनिवार्य अल्कोहल जांच में असफल पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 6 सितंबर 2026 की घटना के बाद की गई। जानकारी के मुताबिक, पायलट को ज्यूरिख-दिल्ली उड़ान के लिए रवाना होने से पहले कराए गए अल्कोहल टेस्ट में मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद एअर इंडिया ने पायलट के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब एयरलाइन के एक अन्य पायलट पर भी हाल ही में कार्रवाई हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के बाद एक पायलट मारिजुआना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था।
क्या होता है मारिजुआना टेस्ट?
मारिजुआना टेस्ट एक तरह की मेडिकल जांच है, जिसके जरिए शरीर में भांग या गांजे में पाए जाने वाले रासायनिक तत्व THC या उससे जुड़े अवशेषों की मौजूदगी का पता लगाया जाता है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बीच विमान संचालन से पहले पायलटों की मेडिकल और अल्कोहल जांच की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।









