ड्राइविंग लाइसेंस के लिए, आज से फिर हो रही है टेस्ट की शुरुआत

दिल्ली में कोविड के कम होते मामलों के बीच अब ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) स्किल टेस्ट और लर्निंग लाइसेंस टेस्ट फिर से शुरू होने जा रहे हैं

दिल्ली में कोविड के कम होते मामलों के बीच अब ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) स्किल टेस्ट और लर्निंग लाइसेंस टेस्ट फिर से शुरू होने जा रहे हैं। परिवहन विभाग ने सभी जोनल सभी जोनल अथॉरिटीज को आदेश जारी कर अथोरिटीज दिया है कि शनिवार से ड्राइविंग आदेश जारी लाइसेंस टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की जाए।

दिल्ली सरकार ने लर्नर लाइसेंस और हेवी कमर्शल (ट्रांसपोर्ट) वीकल ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता 31 मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया था। जिन लर्निंग लाइसेंस की वैधता 31 जनवरी तक है, वे सभी लाइसेंस अब 31 मार्च तक वैध रहेंगे।

अभी जिन लोगों ने ड्राइविंग स्किल टेस्ट और लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट की अपॉइंटमेंट ले रखी है, उनको एसएमएस के जरिए नए शेड्यूल की जानकारी दी जाएगी।

परिवहन विभाग के जॉइंट कमिश्नर डॉ. नवलेंद्र कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी जोनल ऑफिसों के इंचार्ज ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से शुरू करें।

जॉइंट कमिश्नर का कहना है कि पहले एक जोनल ऑफिस में अगर 190 टेस्ट एक दिन में होते थे, तो अब भी इतने ही टेस्ट होंगे। जिन आवेदकों की अपॉइंटमेंट कैंसल की गई थी, उनको मेसेज भेजे जा रहे हैं और नई तारीख दी जा रही है।

Insta loan services

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR से 200 गाड़ियाँ चुराई, असम में बेच दी

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!