Delhi Cantt: 9 साल की बच्ची का किया जबरन अंतिम संस्कार, जानें क्या है पूरी खबर

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली कैंट थाना इलाके के पुरानी नांगल में एक 9 साल की बच्ची की मौत संदिग्ध हालात में हुई.

Delhi Cantt: 9 साल की बच्ची का जबरन अंतिम संस्कार, जानें क्या है पूरी खबर

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली कैंट थाना इलाके के पुरानी नांगल में एक 9 साल की बच्ची की मौत संदिग्ध हालात में हुई. इस मामले में यह आरोप लगाया गया है कि बच्ची के शव को उसके माता-पिता की सहमति के बिना ही कथित तौर पर श्मशान घाट में जला दिया गया. बच्ची के साथ यह करने का आरोप श्मशान घाट के पंडित और तीन दूसरे लोगों पर लगा है. इस मामले में शुरुआत में पुलिस ने लापरवाही से मौत, सबूत मिटाने और परिजनों को बिना बताए शव का अंतिम संस्कार करने जैसे मामलों में मुकदमा दर्ज किया था. लेकिन सोमवार शाम को मामले में SC- ST कमिशन के साथ हुई मीटिंग के बाद पुलिस ने IPC की धारा 302, पोक्सो एक्ट, धारा 506, 342, 201, 34 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान कुछ लोगों ने जलती हुई चिता पर पानी डालकर आग को बुझाने कि कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त तक शव आधे से ज़ादा जल चुका था. अब पुलिस शरीर के बचे हुए हिस्से का भी पोस्टमॉर्टम कराने की बात कह रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार शाम 5:30 बजे से शाम 6 बजे के बीच की है. मामले के सम्बंध में पुलिस के पास रात 10:30 बजे कॉल आया था और नाबालिग के साथ इस घटना की बात कही गई थी.

Aadhya technology

बच्ची की मां ने जानकारी दी कि शाम करीब साढ़े पांच बजे बच्ची श्मशान भूमि में लगे वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने गई थी। करीब साढ़े छह बजे श्मशान भूमि का पुजारी राधेश्याम ने उसे बुलाया। पुजारी और उसके कर्मचारियों ने बताया कि बच्ची की करंट लगने से मौत हुई है। बच्ची की माँ को कहा कि उसका अंतिम संस्कार करना ही ठीक रहेगा, ये कहकर बिना बच्ची के परिजनों की इजाज़त के उसके शव को जला दिया, दिल्ली पुलिस अभी भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है और इसी के साथ ही पुलिस ने पुजारी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े: महिला SI ने फेसबुक पर फ्रेंडशिप कर बलात्कारी को किया गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!