चार दोस्तों ने लड़की के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या

आरोपी एक कंपनी में काम करता था। कुछ समय बाद आरोपी ने नौकरी छोड़ दी थी, शादी के बाद उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई। जिसके साथ आरोपी और उसके...

दिल्ली के देवली में रहने वाला युवक एक लड़की को बुलंशदहर ले गया और वहां उसने अपने चार दोस्तों के साथ लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने आरोपियों को पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने लड़की के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी संजू को गिरफ्तार कर लिया है। इसके चार साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। अदालत ने संजू को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

अपराध शाखा पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 17 वर्षीय लड़की का शव वर्ष 2019 में बुलंदशहर में खेत में मिला था। लड़की के शव के पास में खून से सनी ईंट भी पड़ी मिली थी। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि संजू ने अपने चार दोस्तों के साथ लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है।

बुलंदशहर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन संजू फरार था। अदालत ने संजू को भगोड़ा घोषित कर दिया था और यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर राकेश कुमार की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी।

जांच में इंस्पेक्टर राकेश कुमार को यह पता लगा कि आरोपी गुरुग्राम में रह रहा है। इसके बाद एसआई सम्राट खाटियान और एसआई उदयवीर की टीम ने संजू को फेज-तीन, गुरूग्राम से 16 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। देवली निवासी संजू ने शुरू में एक कंपनी में काम करना शुरू किया था। कुछ समय बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी और डेयरी का व्यवसाय शुरू किया था।

वर्ष 2014 में संजू की शादी हो गई। कुछ समय बाद वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई। जल्द ही दोनों दोस्त बन गए और जनवरी, 2019 में वह दोस्त के साथ लड़की को किसी स्वामी से मिलवाने बुलंदशहर ले गया था। यहां सभी ने शराब पी और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

जब लड़की ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने लड़की की हत्या कर दी। आरोपी को जब पता लगा कि उसके दोस्त गिरफ्तार हो चुके हैं तो आरोपी संजू दिल्ली छोड़कर गुरुग्राम चला गया और वहां छिपकर रहने लगा।

Insta loan services

यह भी पढ़े: पत्नी के चल रहे थे अवैध संबंध, पति ने मुंशी का काटा सिर और निजी अंग

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!