New Year की पार्टी कर लौट रहे 4 दोस्तों की मौत, छाया मातम

देश की राजधनी दिल्ली के अशोक विहार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के पक्ष में एक चुनावी रैली करेंगे. जिसके साथ वह बीजेपी

देश की राजधनी दिल्ली के अशोक विहार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के पक्ष में एक चुनावी रैली करेंगे. जिसके साथ वह बीजेपी के पक्ष में दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज भी देंगे. पीएम मोदी की इस रैली के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए एक स्पेशल ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. ताकि सड़कों पर जाम न हो और सभी वाहनों का सुचारू रूप से संचालन जारी हो जाये.

पीएम मोदी की रैली को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ मार्गों पर यातायात को बंद और नियंत्रित करने के लिए कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी कि हैं. पुलिस ने लोगों से गाइडलाइंस का पालन करने के लिए अपील की है. ट्रैफिक पुलिस अधिकारी से मिली हुई सुचना के अनुसार, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के कुछ रूट्स पर इस रैली के कारन से यातायात प्रभावित होने की आशंका है.

कहां-कहां प्रभावी रहेगा यातायात प्रतिबंध

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, आज सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक यातायात प्रतिबंध शुरू रहेगा. मॉल रोड (रिंग रोड)- हकीकत नगर रेड लाइट से आजादपुर चौक के दोनों और वाहनों के आने जाने पर रोक है.

इसी प्रकार जीटीके रोड-आजादपुर चौक से गुरुद्वारा नानक पियाऊ, भामाशाह मार्ग-मॉडल टाउन-1 से नानक पियाऊ, लाला अचिंताम मार्ग से ब्रह्मा कुमारी मार्ग पर गुजरांवाला से डेरावाल मार्ग, नाहर सिंह मार्ग- प्रेमबाड़ी चौक से इंदरलोक मेट्रो स्टेशन तक, गुलाब सिंह मार्ग पर सत्यवती कॉलेज से प्रेरणा चौक तक, स्वामी नारायण मार्ग पर दिल्ली जल बोर्ड रेड लाइट से लक्ष्मी बाई कॉलेज और महात्मा गांधी मार्ग ब्रिटानिया चौक आजादपुर तक ट्रैफिक रोक दिया गया है.

इन इलाकों के लोगों को पुलिस की सलाह

दिल्ली पुलिस ने पीएम मोदी की रैली के मद्देनजर आजादपुर, मॉडल टाउन, किंग्सवे कैंप, गुजरांवाला टाउन, डेरावाल नगर, स्वाभिमान अपार्टमेंट और राम लीला ग्राउंड और अशोक विहार जाने वाले लोगों को यात्रा की योजना बनाते वक्त अतिरिक्त वक्त हाथ में लेकर चलने की सलाह दी है.

वाहन चालकों और आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वो यात्रा के चलते धैर्य बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें और कुछ जरुरी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के आदेशों का पालन करें.

आज दिल्ली को मिलेगी 45 हजार करोड़ की सौगात

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के अशोक विहार में रैली कर दिल्ली विधानसभा का चुनावी आगाज करेंगे. इस रैली के चलते वह जहां एक और दिल्ली को 45 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे तो 4300 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. इस रैली में 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!