खाटू श्याम जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों को कार ने रौंदा, जांच में जुटी पुलिस

अलीपुर इलाके में गुरूवार की रात को बख्तावरपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों को होंडा अमेज कार

अलीपुर इलाके में गुरूवार की रात को बख्तावरपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों को होंडा अमेज कार ने कुचल दिया। हादसे के वक्त सभी सड़क पार कर रहे थे। हादसे में एक महिला की उसी वक्त मृत्यु हो गई, जबकि कार की चपेट में आए एक और व्यक्ति ने शुक्रवार को इलाज के चलते दम तोड़ दिया है।

घटना में एक बच्चा के साथ दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर वहां से भाग गया। हादसे वाली जगह से सौ मीटर की दूरी पर पुलिस को इस घटना की सुचना प्राप्त हुई है। पुलिस चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने से उसकी मौत का मामला दर्ज किया और उसकी पहचान करने में जुटी है।

मृतकों की पहचान भगत सिंह पार्क के रहने वाली रीता और नंद नगरी के रहने वाले सत्यप्रकाश के रूप में हुई है। रीता सिरसपुर में एक स्कूल में शिक्षिका थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुरुवार रात पुलिस को मुकरबा चौक के पास सड़क हादसे की सुचना प्राप्त हुई।

जांच में इस बात का पता चला कि एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे घर के चार लोगों को टक्कर मार दी है। सभी घायलों को नजदीक अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस वहां से बख्तावरपुर गांव के एक अस्पताल में गयी। जहां इस बात का पता लगा कि घायल रीता को डॉक्टरों ने मृत बता दिया है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!