शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जोधपुर का निवासी अमित आनंदीवाल थानवी के रूप में हुई है और आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है।

शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस ठगी में शामिल उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पकडे गए आरोपी की पहचान जोधपुर राजस्थान निवासी अमित आनंदीवाल थानवी के रूप में हुई है।

वर्ष 2021 में एक इंजीनियर ने आर्थिक अपराध शाखा में मनीष बोहरा और उसके बेटे कपिल बोहरा और अन्य सहयोगियों ललित चंगानी, अमित थानवी, रमेश बोहरा, और फतेह राज के खिलाफ करोड़ों की ठगी की शिकायत की थी। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि आरोपियों से उसकी मुलाकात खाटू श्याम मंदिर में हुई थी। मनीष बोहरा और उसके साथी शेयर बाजार के धंधे में शामिल थे।

आरोपियों ने पीड़ितों को शेयर बाजार में अलग अलग कंपनियों में निवेश करने पर भारी मुनाफा का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन पर शिकायतकर्ता और शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्यों ने 3.32 करोड़ का निवेश किया। आरोपी मनीष बोहरा ने पीड़ितों को Email के माध्यम से बताया कि उन्होंने विभिन्न कंपनियों में पैसे का निवेश कर दिया है। और उन लोगों ने उनके पैस से शेयर खरीदे हैं।

लेकिन शिकायतकर्ता को किसी तरह पता चला कि आरोपी ने किसी भी कंपनी में पैसे का निवेश नहीं किया है बल्कि दिए गए पैसों को अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दूसरे लोगों के बैंक खातों (Bank Account) में डालकर पैसे का दुरुपयोग किया है। उसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत अपराध शाखा में की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने पीड़ितों से बैंक और इसके साथ ही नकद के जरिए भी पैसे लिए।

और दिए गए पैसो को उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों के बैंक खातों में डाल लिया। जांच के वक्त आरोपी अमित आनंदीलाल थानवी पुलिस ने जांच में जुड़ने के लिए बार-बार आरोपी को नोटिस दिया, लेकिन आरोपी जांच में शामिल नहीं हुआ। फिर आरोपी के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट लेने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

निरीक्षक चेतन मांडिया के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जांच की। तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी मुंबई में मौजूद है। पुलिस टीम मुंबई पहुंचकर आरोपी को 4 अक्तूबर को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अमित आरके ने कॉलेज जोधपुर राजस्थान से 12वीं तक पढ़ाई की है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर में शेयर मार्केट में ऑपरेटर का काम करता था और फिर इस धोखाधड़ी में शामिल हो गया।

Hair Crown Salon

यह भी पढ़े: द्वारका के बिंदापुर इलाके में बीच सड़क पर कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!