राहुल गांधी से हनी सिंह तक, पुरानी दिल्ली के इन रेस्टोरेंट से खाना खाने आते हैं सितारे
देश की राजधानी दिल्ली में केवल खान-पान ही नहीं, बल्कि घूमने-फिरने के लिए भी काफी जानी जाती है. पुरानी दिल्ली में काफी ऐसी

देश की राजधानी दिल्ली में केवल खान-पान ही नहीं, बल्कि घूमने-फिरने के लिए भी काफी जानी जाती है. पुरानी दिल्ली में काफी ऐसी जगहें हैं, जो पॉलिटिशियन तथा सेलिब्रिटीज के लिए हब होती जाती हैं. ऐसा ही एक बाजार है, जहां हर रोज किसी न किसी दुकान पर पॉलिटिशियन या सेलिब्रिटी नजर आ जाता है।
दरअसल, यह बाजार पुरानी दिल्ली में मटिया महल बाजार है. यह बाजार अपने स्वादिष्ट खाने के लिए काफी मशहूर है. इसी कारन से यहां बड़ी संख्या में सेलिब्रिटीज और पॉलिटिशियन आते रहते हैं. इसलिए आइए जानते हैं इस बाजार की प्रमुख दुकानों और उन हस्तियों के बारे में.
अल जवाहर रेस्टोरेंट
इस बाजार में आते ही सबसे पहला रेस्टोरेंट जो दिखता है, वह है अल जवाहर रेस्टोरेंट है. इसे 1947 से संचालित किया गया है और इसका उद्घाटन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था. तभी से यह रेस्टोरेंट उन्हीं के नाम से जाना जाता है. यहां हर दिन कोई न कोई ऐसी बड़ी हस्तियां आती रहती हैं. राहुल गांधी, बी प्राक, लकी अली, सोनू निगम, राजकुमार संतोषी, हनी सिंह, साजिद-वाजिद जैसी काफी नामचीन हस्तियां इस रेस्टोरेंट में आ गयी हैं.
कुरेशी कबाब कॉर्नर
यह दुकान कम से कम 70 वर्ष पुरानी है और यहां अलग-अलग तरह के कबाब जैसे बड़े का कबाब, मटन कबाब तथा चिकन कबाब मिलते हैं. न तो केवल दिल्ली से बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग और सेलिब्रिटी यहां आनंद लेने आते हैं.









