दिल्ली के इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर पर लगेंगे फुल हाइट प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर
देश की राजधानी दिल्ली मेट्रो अब यात्रियों की सुरक्षा को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एक और अहम कदम उठाने जा रही है. आत्महत्या

देश की राजधानी दिल्ली मेट्रो अब यात्रियों की सुरक्षा को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एक और अहम कदम उठाने जा रही है. आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोकने के लिए और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर के हर स्टेशनों पर फुल हाइट प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर लगेंगे.
यह कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन का हिस्सा होगा, जिसका विस्तार अब इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक किया जा रहा है. इस परियोजना से मेट्रो नेटवर्क और मजबूत होगा और दिल्ली के जरुरी इलाकों को सीधे जोड़ेगा.
क्या है प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर और क्यों हैं जरूरी?
प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच एक पारदर्शी दीवार के जैसे काम करते हैं, जो ट्रेन के आने पर ही खुलते हैं. इससे न सिर्फ आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोक सकते है, बल्कि भीड़ के समय धक्का-मुक्की और यात्रियों के ट्रैक पर गिरने की हादसे भी ररुकेंगे.
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के मुताबिक, ग्रीन लाइन के विस्तार के चलते इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक 12.377 किलोमीटर लंबा नया कॉरिडोर बन रहा है. जिसमें से 11.349 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत होगा और सिर्फ इंद्रलोक स्टेशन एलिवेटेड रहेगा. इस पूरे रूट में पुरे 10 स्टेशन होंगे, जिनमें प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर लगाए जाएंगे.
परियोजना के तहत:
● दया बस्ती से नबी करीम तक भूमिगत कॉरिडोर के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
● नबी करीम से इंद्रलोक तक के हिस्से के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी.
● इस कॉरिडोर के वर्ष 2029 तक तैयार होने की उम्मीद है.









