गांधी नगर मार्केट अग्निकांड, बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर मिला युवक का जला शव
राष्ट्रीय दिल्ली की गांधी नगर कपड़ा मार्केट में बुधवार को आग लग गई थी। उसी इलाके में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर एक जला हुआ शव बरमाद

राष्ट्रीय दिल्ली की गांधी नगर कपड़ा मार्केट में बुधवार को आग लग गई थी। उसी इलाके में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर एक जला हुआ शव बरमाद किया गया। जानकारी के अनुसार, 32 साल का आफताब जय अम्बे कपड़े की दुकान पर 12 साल से काम कर रहा था। शाम करीब 5 बजे दुकान को बंद करने के बाद वह 4 बाकि कर्मचारियों के साथ बात करते हुए मेन रोड पर चला गया। जब वह वापिस 5 से 7 मिनट के बाद वापस लोटा तब उसने देखा की दुकान से धुआं निकल रहा है।
धुआं निकलता हुआ देखकर उसने उसी वक्त अपने मालिक को फोन किया और फिर उसे पता लगा की उसका 19 साल का भाई शहनवाज अंदर फंसा हुआ है। उसके बाद आफताब ने ताले तोड़ने की कोशिश की और भाई को ऊपर जाने के लिए बोला। हालांकि जब तक आफतााब ने ताला तोड़ा तब तक आग काफी ज्यादा फैल चुकी थी और उसके भाई का कुछ पता नहीं लग रहा था।
बता दें, फायर सर्विस टीम को उसी इमारत की दूसरी मंजिल में एक जली हुआ शव मिला है। एफएसएल टीम को वही जाकर पर्यवेक्षण करने के लिए बोला गया। दरअसल दुकानों में आग लगने की खबर मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थी और कड़ी म्हणत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था।
यह भी पढ़े: दिल्ली में खत्म हुई शराब पर मिलने वाली बंपर छूट, जानें नई नीतियां










