दिल्ली के आदर्श नगर में सामूहिक दुष्कर्म, नशीली दवाई पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

राजधानी दिल्ली से आए-दिन दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते है। वैसे ही एक मामला दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से आय है। जहाँ पर महिला को नशीला

राजधानी दिल्ली से आए-दिन दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते है। वैसे ही एक मामला दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से आय है। जहाँ पर महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि उसको एक जानकार ने कुछ जरुरी बात करने के बहाने से होटल में बुलायाऔर जिसके बाद में धोखे से तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म के मामले को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। और साथ ही किसी को कुछ बताने पर महिला को मारने की धमकी भी दी । महिला ने इस पुरे मामले की खबर पुलिस को दी। जिसके बाद महिला का मेडिकल करवाया गया।

पुलिस ने महिला के कहने पर उन आरोपियों के खिलाफ काफी धाराओं में इस मामले को दर्ज कर लिया। तीनों आरोपी अजय, नरेश और ताराचंद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तीनों आरोपी राजस्थान के निवासी हैं। और जिनमें से एक ताराचंद राजस्थान पुलिस में सिपाही है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात को एक होटल से पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद पूरी टीम मौके पर पहुंची और वहां 32 वर्षीय महिला मिली। पीड़िता ने कहा कि अजय नामक युवक उसका जानकार है। उसने किसी जरुरी काम के लिए पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि उसे कमरे में बुलाकर कोल्डड्रिंक के अंदर नशीला पदार्थ पिला दिया। फिर उसके साथी भी बाद वहां पहुंच गए।

महिला ने बताया की तीनों ने बारी-बारी से इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने इस मामले की खबर पुलिस को दी। जिसके बाद एज मामला दर्ज कर रविवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Insta loan services

यह भी पढ़े: दिल्ली में खत्म हुई शराब पर मिलने वाली बंपर छूट, जानें नई नीतियां

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!