Ghaziabad: 15 फीट गहरे नाले में गिरा युवक, CCTV में आया सामने

एनजीटी के आदेश के बाद भी निगम अपनी लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहा है। बता दें, इंदिरापुरम के वैभव खंड में गौड़ ग्रीन सोसायटी

एनजीटी के आदेश के बाद भी निगम अपनी लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहा है। बता दें, इंदिरापुरम के वैभव खंड में गौड़ ग्रीन सोसायटी के करीब आज वीरवार को बर्गर लेने आया एक दिव्यांग स्कूटी सहित कम से कम 15 फीट नाले में गिर गया।

हालांकि इस के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पर दिव्यांग की कमर में काफी चोट आई है। पास के सभी व्यापारियों तथा वहां के लोगों ने नाले में सीढ़ी लगाकर उसको बाहर निकाला। नगर निगम ने जुलाई में नाले की सफाई का काम कराया गया था। जिसके बाद से अभी तक रैंप नहीं लगाए गए हैं।

हादसे का शिकार हुए खोड़ा सुभाष पार्क के रहने वाले संतोष यादव ने कहा कि सुबह बच्चों के लिए बर्गर लेने के लिए आए थे। इस चलते खुले हुए नाले पर ध्यान नहीं गया और स्कूटी नाले में गिर गई। नाले की गहराई बहुत अधिक होने से कमर में चोट आई है। हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया।

उन्होंने बताया कि यह नाला करीब एक महीने से खुला हुआ है। नगर निगम ने नाले की सफाई की है तो उसे ढकना भी चाहिए थे। पहले से नाला रैंप से ढका हुआ था।

व्यापारियों ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब नाले में कोई युवक गिरा हो। इससे पहले भी काफी वाहन चालक और बच्चे नाले में गिर गए हैं। एक बच्चा भी बीते महीने नाले में गिर गया था।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!