आकाशवाणी भवन परिसर में ब्लैकमेल कर युवती के साथ दुष्कर्म
संसद भवन से कुछ दूरी पर स्थित आकाशवाणी भवन परिसर में महिला के साथ दुष्कर्म होने का खौफनाक मामला सामने आया है

संसद भवन से कुछ दूरी पर स्थित आकाशवाणी भवन परिसर में महिला के साथ दुष्कर्म होने का खौफनाक मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी शख्स ने पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर ब्लैकमेल कर युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा।
पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज हो गए हैं और वह एफआईआर (FIR) दर्ज करते समय दिए गए अपने बयान पर बनी हुई है।
इसी के साथ संसद मार्ग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीँ नई दिल्ली ज़िला डीसीपी ने खुद मामले की पुष्टि की है और कहा है कि, आरोपी शख्स को बुधवार शाम 15 दिसंबर तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
पुलिस अधिकारीयों के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी शख्स हेमंत आकाशवाणी भवन में जॉब करते हैं। हेमंत वहां ट्रांसमीशन एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करता है।
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी आरोपी हेमंत से मई 2020 में जान-पहचान हुई थी, और फिर इनकी यह जान-पहचान दोस्ती में तब्दील हो गई।
साथ ही पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने पहले तो शादी का झांसा देकर आकाशवाणी भवन परिसर की पार्किंग एरिया में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ बलात्कार करता रहा।
नई दिल्ली ज़िला के एक सीनियर अफसर ने बताया कि आरोपी ने सोमवार को कहीं और शादी भी कर ली है। पीड़ित युवती की शिकायत पर संसद मार्ग थाना पुलिस ने दुष्कर्म व धमकाने आदि संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार आरोपी हेमंत मुखर्जी नगर का निवासी है। हालांकि इस हादसे के बाद से युवती सदमे में है। बता दें कि पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग भी कराई है। बहरहाल ऐसा बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।
ये भी पढ़े: अंडरवर्ल्ड डॉन सुरेश पुजारी को फिलीपींस से भारत किया गया डिपोर्ट










