दिल्ली में लड़‍क‍ियों को फ्री में लग रही है सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन, हजारों रुपये है कीमत

दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में हजारों रुपये दाम पर लगाई जाने वाली सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लड़कियों को मुफ्त में लगाई जा रही है. स्वस्थ

दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में हजारों रुपये दाम पर लगाई जाने वाली सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लड़कियों को मुफ्त में लगाई जा रही है. स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के चलते महिलाओं और बच्चियों को हर तरह से सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एचपीवी वैक्सीन लगाई है. सबसे खास बात है कि पूरी प्रकार से फ्री में लगाई जा रही इस वैक्सीन की मार्केट में दाम 3 से 10 हजार रुपये के बीच है.

एम्‍स नई द‍िल्‍ली की ओर से दी गई सुचना में ये कहा गया क‍ि अस्‍पताल के गेट नंबर 3 में धानुका वेटिंग हॉल में लगे इस कैंप में 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को यह वैक्सीन दी जा रही है. जिसके लिए न तो पहले से किसी तरह के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता है और न ही लाइन में लगकर बच्‍च‍ियों को अधिक इंतजार करना पड़ रहा है. पेरेंट्स अपनी बेटियों के साथ इस कैंप में वॉक इन आकर ही यह वैक्सीन लगवा सकते हैं.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मद‍िन पर शुरू हुए इस हेल्थ कैंप में अभी तक हजारों महिलाएं तथा बच्चियां प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर में इलाज करा चुकी हैं. इस कैंप में महिलाएं सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर एक बजे के बीच आकर इस सहूलियत का फायदा उठा सकती हैं.

इस कैंप में ये मिल रहीं सुविधाएं
एम्स में लगे इस हेल्थ कैंप में महिलाएं तथा लड़क‍ियां सर्विकल और ब्रेस्ट कैंसर की स्‍क्रीन‍िंग से लेकर त्‍वचा संबंधी रोग, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, नेत्र रोगों की जांच, डेंटल चेकअप, रूटीन चेकअप, स्‍त्री रोग, बच्‍चों का टीकाकरण, संक्रामक और गैर संक्रामक रोगों की जांच, सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग, टीबी की जांच के साथ और भी पैथोलॉज‍िकल जांचें न‍िशुल्‍क करा सकती हैं.

कब तक चलेगा कैंप?
यह कैंप 17 सितंबर से 15 दिन के लिए शुरू किया गया है और गांधी जयंती यानि 2 अक्टूबर तक रहेगा. 2 अक्टूबर को भी महिलाएं एम्स पहुंचकर कैंप में इलाज करवा सकती हैं. इस कैंप में इलाज कराने के बाद भी यदि किसी महिला को टर्शियरी केयर की जरूरत पड़ती है तो वह आगे इस ओपीडी कार्ड द्वारा सामान्य दिनों में चलने वाली ओपीडी में दिखाकर इलाज करा सकती हैं.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!