जुबान बंद रखने के लिए युवती की काट दी थी जीभ, चलती कार में किया सामूहिक दुष्कर्म

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें की चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें की चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसको जुबान बंद रखने के लिए उसकी जीभ भी काटी गयी। जिसको लेकर यह मामला गोविंदपुरी थाना पुलिस ने सवा साल बाद जाकर केस दर्ज किया है। मामला साकेत कोर्ट के आदेश मिलने पर दर्ज हुआ। आरोप इस बात का है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने किसी तरह की कोई दर्ज नहीं की थी। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पीड़िता की मेडिकल जांच नहीं हुई है। युवती अस्पताल में दाखिल है।

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित युवती ने शिकायत में बताया कि वह दक्षिण दिल्ली की निवासी संध्या नाम की महिला के पास घर में काम करती थी। मालकिन ने 29 दिसंबर, 2022 को ये बोलकर उसे अपने घर बुलाया कि उसकी बेटी का जन्मदिन है, इसलिए घर पर कुछ मेहमान आने वाले है और उनके लिए खाना बनाना है। पार्टी में साहिल नाम के लड़के ने पानी के बहाने उसका हाथ पकड़ा।

फिर पानी में नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे वह बेहोश हुई। अगले दिन उसने खुद को गुरुग्राम मेदांता में भर्ती पाया। होश आया तो देखा कि उसके निजी सहित बाकि के अंगों पर चोटें थीं। जीभ तक कटी हुई थी। और उसे अस्पताल में किसी दूसरे नाम से भर्ती कराया गया था।

युवती ने शिकायत में बताया कि वह किसी तरह अपने माता-पिता के पास आई। उसे मालकिन ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपियों ने वारदात को छिपाने के लिए सड़क हादसा बता दिया।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!