दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, डीटीसी जल्द शुरू करेगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल DTC के बेड़े में जल्द ही 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होगी।

दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल DTC के बेड़े में जल्द ही 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होगी। इन बसों में हर तरह की सुविधा होगी। बता दें कि डीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि डीटीसी के बेड़े में अगले हफ्ते तक 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होगी। फिलहाल डीटीसी के पास केवल दो ही इलेक्ट्रिक बसें है और नई बसों के आने के बाद दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 102 हो जाएगी।

आपको बता दें कि अधिकारियों का कहना है कि इन इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ महीनों में क्लस्टर बसों के तहत 200 नई बसों का उद्घाटन किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि इन इलेक्ट्रिक बसों में एसी, सुरक्षा हेतु CCTV कैमरा, पैनिक बटन, व्हीलचेयर के लिए जगह जैसी सभी सुविधा मौजूद है। इसके अलावा बसों में महिला यात्रियों के लिए गुलाबी रंग की सीटे भी होंगी। वही इन बसों की सीधी निगरानी सेंट्रल कमांड कंट्रोल रूम से होगी। इसके साथ दिल्ली में अभी डीटीसी के तहत 3670 बसें है और क्लस्टर बसों के तहत 3033 बसें है।

Hair Crown

यह भी पढ़े: दिल्ली मेट्रो में 13 स्टेशनों पर मिलेगी इंटरचेंज की सुविधा, आज़ादपुर से बदल सकेंगे 3 लाइन

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!