दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, बिना मेट्रो कार्ड के इस तरह कर सकेंगे सफर
अब मेट्रो में सफर करने और भुगतान को और ज्यादा आसान बनाने के लिए मेट्रो के ऑटोमेटिक फेयर क्लेक्शन गेट को जल्द ही अपडेट किया जा रहा है।

यात्रियों को कई बार दिल्ली मेट्रो में किराया भुगतान करने में अलग अलग तरह की मुसीबत आती थी। आपकी इस मुसीबत को कम करने के लिए अब एक नया फीचर लाया जा रहा है। जिससे की अब आपको मेट्रो में सफर करने के लिए स्मार्ट कार्ड भी रखने की कोई जरूरत नहीं होगी। मार्च महीने से अब दिल्ली मेट्रो में इस सुविधा की बहुत जल्द ही शुरुआत होने वाली है।
अब मेट्रो में सफर करने और भुगतान को और ज्यादा आसान बनाने के लिए मेट्रो के ऑटोमेटिक फेयर क्लेक्शन गेट को जल्द ही अपडेट किया जा रहा है। ऐसा हो जाने से लोग आसानी से सफर करने क लिए टिकट खरीद सकेंगे। यह अपडेट होने से आपको टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आप अपने ATM कार्ड से ही मेट्रो की टिकट का भुगतान कर सकेंगे।
दिल्ली मेट्रो में मार्च महीने के आखिरी तक इस सेवा को शुरू कर दिया जाएगा। जिससे आप मोबाइल फोन या फिर डेबिट कार्ड से ही मेट्रो के सफर का भुगतान कर सकेंगे। इसको लेकर बताया जा रहा है कि ट्रायल के तौर पर पहले फेज में तीन मेट्रो स्टेशनों पर यह सुविधा जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसके बाद फेज दो के मेट्रो स्टेशनों पर इस सुविधा को लागू किया जाएगा।
बैंक से भी कर सकेंगे इसकी पेमेंट
इस टिकट के सिस्टम में बदलाव होने के बाद सीधे मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के बैंक खाते से ही किराया लिया जाएगा। इस नए फीचर को जल्द ही जोड़ा जाएगा। इसके लिए मेट्रो स्टेशन के गेट पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। आप मोबाइल पर इस क्यूआर कोड को स्कैन कर भी इस किराए का भुगतान कर पाएंगे। आपको बता दे की दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए करीब 70 फीसदी यात्री अपने स्मार्ट कार्ड का ही इस्तेमाल करते हैं।
जिसे की हर बार रिचार्ज कराने की जरुरत पड़ती है और ऐसे में कई बार ये होता है की ट्रांजेक्शन फेल हो जाते हैं और आखिरी समय पर आपको मेट्रो में सफर करने में दिक्कत आती है, लेकिन अब इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म किया जा रहा है क्योंकि अब आप डेबिट कार्ड या फिर मोबाइल से इसका भुगतान कर सकेंगे।
ये भी पढ़े: नाबालिग बेटी को छेड़ रहे बदमाशों से बचाने गए पिता की बेरहमी से हत्या










