कमांडो ट्रेनिंग के दस्तावेज लगाकर मिली नौकरी, 3 साल तक की नौकरी

फर्जी दस्तावेज जमा कर दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की नौकरी प्राप्त करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज किया है।

फर्जी दस्तावेज जमा कर दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की नौकरी प्राप्त करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ मुखर्जी नगर थाने में मामला दर्ज किया। दस्तावेज की छानबीन करने के चलते सभी कागजात फर्जी मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त की।

दिल्ली पुलिस भर्ती सेल के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया है। और पुलिस अधिकारी की तरफ से दी गई शिकायत में बताया गया कि अरविंद कुमार को ईएसएम श्रेणी के चलते 2016 में दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर भर्ती किया गया था। इस श्रेणी में भर्ती के लिए आरोपी ने कमांडो ट्रेनिंग के दस्तावेज लगा रखे थे। उसने एयर ऑफिसर कमांडिंग की रिपोर्ट का इस्तेमाल किया हुआ था। प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर की भर्ती के बाद भर्ती सेल ने दस्तावेज की छानबीन की।

इसके चलते पता लगा कि अरविंद उस एयरफोर्स स्टेशन में भर्ती नहीं थे तथा उन्होंने फर्जी दस्तावेज दिए हैं। मामला सामने आने के बाद इस बात की सुचना पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों को मिली। पुलिस मुख्यालय ने अगस्त 2019 में इस मामले पर कार्रवाई करने के लिए सभी कागजात को भेज दिया। उपायुक्त ने एसआई अरविंद कुमार को बर्खास्त कर दिया।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!