दिल्ली के इन इलाकों में सरकार 17 लाख घरों की करने जा रही है बिक्री

दिल्ली में समय समय पर DDA फ्लैट्स की खरीद और बिक्री होती ही रहती है। फिर एक बार 17 फ्लैटों के ऊपर खरीद और बिक्री शुरू कर दी गई है।

दिल्ली में समय समय पर DDA फ्लैट्स की खरीद और बिक्री होती ही रहती है। इसी को लेकर फिर एक बार 17 फ्लैटों के ऊपर खरीद और बिक्री शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा लैंड पूलिंग पोर्टल को कुल तीन महिनें बाद फिर से खोल दिया गया है। इसी के साथ किसान भी अब अधिग्रहण के लिए अपनी जमीन को DDA के पास रजिस्टर करवा सकते है। 

दरअसल, फरवरी में पोर्टल को बंद कर दिया गया था। लेकिन पोर्टल को एक बार फिर खोल दिया गया है। नीति में बदलाव भी देखने को मिल रहे है।

ऐसें में केंद्रीय आवास एवं शहरी ग्रामीण क्षेत्र मंत्रालय ने 2018 में लैंड पूलिंग नीति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी थी। इसी को लेकर, अब 17 लाख फ्लैटों को लोगों को हैंड ओवर किया जाने वाला है।

हालांकि, शुरुआत में गाँव की जमीन को शहरी ग्रामीण क्षेत्र का हिस्सा न होने के कारण इसे दायरे में नहीं रखा गया था। लेकिन अब इसे 109 सेक्टरों में बाँट दिया गया है।

साथ ही इस योजना को 6 ज़ोन में भी बांटा गया है। योजना के अनुसार अब दिल्ली में 17 लाख आवास भी बनाए जाने वाले हैं। ज़ोन को ज़ोन जे, के 1, एल, एन, पी-1 और पी-2 का नाम भी दिया गया है।

इन जोन में 104 गांवों को शामिल किया है। इसी के साथ पूरे क्षेत्र को 129 सेक्टरों में डीवाइड किया गया है। लैंड पूलिंग क्षेत्र में सेक्टरों के लिए भूस्वामियों नक्शे के विवरण को डीडीए की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। 

Madhavgarh Farms

ये भी पढ़े: सत्येंद्र जैन को लगा बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत खारिज

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!