सरकार तैयार करेगी प्रदूषण के खिलाफ ‘समर एक्शन प्लान’, सचिवालय में 11 अप्रैल को बैठक
दिल्ली में प्रदूषण के चलते दिल्लीवासियों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है लेकिन अब इससे निजात दिलाने के लिए दिल्ली सरकार समर एक्शन प्लान तैयार करने वाली है

दिल्ली में प्रदूषण से के चलते दिल्लीवासियों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है लेकिन अब इससे निजात दिलाने के लिए दिल्ली सरकार समर एक्शन प्लान तैयार करने वाली है। साथ ही पर्यावरण विभाग द्वारा दीर्घकालिक और तात्कालिक योजना बना कर जल्द इसको लागू करने वाले है।
बता दें कि इसके संबंध में अब 11 अप्रैल को दिल्ली सचिवालय में बैठक होने वाली है इसमें DPCC, D.D.A, निगम, फायर सर्विस, डूसिब, राजस्व सहित सभी इससे संबंधित विभागों के अधिकारी वहा मौजूद रहने वाले है। ऐसे में सभी विभागों के सुझावों के आधार पर इस समर एक्शन प्लान को बना कर जारी कर दिया जायेगा। इसी आधार पर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अब सरकार गर्मियों में इस प्लान के सह काम करेगी।
इस बारे में बुधवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय द्वारा बताया गया कि दिल्ली में प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में हर समय मौजूद रहेगा और आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में आने के बाद प्रदूषण को कम करने के लिए AAP द्वारा भुगत से लगातार प्रदूषण के खिलाफ काम किए गए हैं।
ऐसे में उन तमाम उपायों के परिणाम के चलते ही इस प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही सरकार की ओर से लागू किए गए विंटर एक्शन प्लान के कहते भी दिल्ली में इस समय PM 10 और PM 2.5 की मौजूदगी में लगातार गिरावट दर्ज की जा चुकी है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










