DU में अब ग्रेजुएशन होगी चार साल की
DU में 2022-2023 शैक्षिणक सत्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक की पढाई चार साल की होगी

DU में 2022-2023 शैक्षिणक सत्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक की पढाई चार साल की होगी। यह फैसला अकादमिक काउंसिल की बुधवार को हुई बैठक में लिया गया। इसी बैठक में स्नातक पाठ्यक्रम प्रारूप को पारित कर दिया गया।
काउंसिल सदस्य सुधांशु कुमार ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि स्नातक की पढ़ाई अब चार साल की होगी। अभी तक तीन वर्षीय ऑनर्स पाठ्यक्रम में 148 क्रेडिट पढ़ाए जाते थे, जिन्हें घटाकर 132 कर दिया गया है।
चार वर्षीय पढाई के तहत एक साल का कोर्स पढ़ने वाले को सर्टिफिकेट, दो साल के लिए डिप्लोमा, तीन साल में ऑनर्स और चार साल की पढ़ाई पूरी करने पर ऑनर्स रिसर्च की डिग्री मिलेगी।
ये भी पढ़े: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों को किया परमानेंट










