दादी की जान का प्यासा बना पोते का प्यारा कुत्ता
दिल्ली की पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर में सामने आया एक मामला जहाँ दादी को जायदाद के मामले में साजिश के तहत कुत्ते से कटवाया गया


दिल्ली की पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर में सामने आया एक मामला जहाँ दादी को जायदाद के मामले में साजिश के तहत कुत्ते से कटवाया गया।
दरअसल मामला ये है कि विनोदनगर में रहने वाले इस परिवार के पास एक पिटबुल प्राजति का एक कुत्ता है। चार महीने पहले भी इस कुत्ते ने घर के एक सदस्य को काटा था।
इस बार कुत्ता ने दादी पर हमला कर दिया और उनको जख्मी कर दिया।दादी ने इस बात की कंप्लेंट थाने में की और पुलिस को बताया कि उनका पोता पूरी जायदाद उनसे अपने नाम करवाना चाहता है जिसके चलते उसने ये तरकीब अपनाई है।
पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर पोते को जमानत पर छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें: CM केजरीवाल के घर के बाहर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना