दिल्ली में प्लॉट खरीदने का शानदार मौका, जल्द DDA शुरू करेगा 100 प्लॉटों की ई-नीलामी

देश की दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) 27 अक्टूबर से शहर के प्रमुख इलाकों में कम से कम 100 प्लॉटों की ई-नीलामी शुरू करने जा रहा है।

देश की दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) 27 अक्टूबर से शहर के प्रमुख इलाकों में कम से कम 100 प्लॉटों की ई-नीलामी शुरू करने जा रहा है। यह उन लोगों के लिए काफी बेहतर अवसर है जो दिल्ली में निवेश करने का सपना देख रहे हैं।

डीडीए के मुताबिक, यह प्लाट 4 अलग-अलग श्रेणियों में बंटे हैं। इनमें रिहायशी, कमर्शियल, औद्योगिक, संस्थागत, सीएनजी स्टेशन और ग्रुप हाउसिंग मौजूद हैं। अगर आप अपना घर बनाना चाहते हों, तो बिजनेस शुरू करना हो और कुछ बड़ा निवेश करना हो, इस नीलामी में सबके लिए कुछ है।

यह प्लॉट दिल्ली के काफी प्रमुख इलाकों में फैले हैं। रोहिणी और राजेंद्र नगर में 17 रिहायशी प्लॉट घर बनाने का सपना पूरा करने के लिए तैयार हैं। पीतमपुरा में 18 कमर्शियल प्लॉट बिजनेस शुरू करने वालों के लिए मौजूद हैं। कीर्ति नगर, मंगोलपुरी और ओखला में 44 औद्योगिक प्लॉट उद्यमियों के लिए अवसर लाए हैं। यमुना विहार में एक सीएनजी स्टेशन का प्लॉट तथा द्वारका जैसे इलाकों में 2 ग्रुप हाउसिंग प्लॉट भी नीलामी में शामिल हैं। इसके साथ ही रोहिणी में 11 संस्थागत प्लाट भी हैं, जिनमें धार्मिक उपयोग के लिए भी जगह है।

डीडीए के एक अधिकारी ने कहा, ‘2022 तक हम हर 3 महीने में नीलामी करते थे, लेकिन रेरा नियमों के चलते डेढ़ साल तक यह प्रक्रिया रूकी रही। अब हमने फिर से लाइसेंस प्राप्त प्रापर्टी की नीलामी शुरू की है। यह नई स्कीम उसी का हिस्सा है।’ इस बार की नीलामी को खास रूप पर दिवाली पर लांच किया जा रहा है, ताकि लोग इस त्योहारी सीजन में दिल्ली की प्राइम लोकेशनों पर निवेश का फायदा उठा सकते है।

डीडीए के मुताबिक, 27 अक्टूबर से 17 नवंबर तक स्कीम के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकते हैं और अर्नेस्ट मनी डिपाजिट (ईएमडी) जमा कर सकते हैं। डीडीए ने एक हेल्प डेस्क भी शुरू किया है। 20 नवंबर को रिहायशी और ग्रुप हाउसिंग प्लाट की बोली लगेगी। 21 नवंबर को संस्थागत, औद्योगिक, सीएनजी और कमर्शियल प्लाट की बोली होगी।

डीडीए ने एक खास ई-नीलामी पोर्टल भी शुरू किया है। ttps://ddaland.etender.sbi पर जाकर प्रापर्टी की डिटेल, आवेदन प्रक्रिया और बाकी जरूरी सुचना ले सकते हैं।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!