Greater Noida Bus Fire: हादसे के बाद बड़ा ऐलान, ₹2 लाख मुआवजा

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी सामने आने के बाद प्रधानमंत्री....

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की गई है।

मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है। मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं हादसे में घायल लोगों को 50 हजार रुपये की मदद मिलेगी।

राष्ट्रपति ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस हादसे में हुई जनहानि को लेकर दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी ग्रेटर नोएडा में हुए इस हादसे में लोगों की जान जाने पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ग्रेटर नोएडा में बस हादसे के कारण हुई मौतों पर दुख जताया और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों से संपर्क किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत लोगों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!