दिल्ली में चलती कार पर गिरी मेट्रो पिलर की ग्रिल, वाहन चालक घायल
देश की राजधानी दिल्ली के हैदरपुर बादली में कल शाम निर्माणाधीन मेट्रो पिलर की ग्रिल एक कार पर जा गिरी। जिसके कारन कार

देश की राजधानी दिल्ली के हैदरपुर बादली में कल शाम निर्माणाधीन मेट्रो पिलर की ग्रिल एक कार पर जा गिरी। जिसके कारन कार में बैठे 2 लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया है। संतरी रंग के लोहे के जाले का प्रयोग मेट्रो पिलर को खड़ा करने के लिए किया जा रहा था।
कार पर ग्रिल गिरने से गाड़ी के आगे का शीशा काफी बुरी तरह से टूट गया। वहीं गाड़ी को क्रेन की साहयता से सड़क से हटा दिया गया है। दमकल विभाग के अनुसार, शाम 7:43 बजे उन्हें इस हादसे की सुचना मिली। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी।
हैदरपुर बादली में निर्माणाधीन मेट्रो के शटरिंग का एक हिस्सा उसके वाहन पर गिर जाने से एक व्यक्ति घायल हुआ। चालक को बचा लिया गया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। मामले की गहन जांच की जाएगी: दिल्ली पुलिस pic.twitter.com/LaHk4FgXmq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2023
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। डीएमआरसी की तरफ से जारी बयान के अनुसार, घायलों को सभी जरुरी सहायता प्रदान की जाएगी और इस मामले की गहन जांच की जाएगी। यह हादसा हैदरपुर बादली में एक निर्माणाधीन मेट्रो पिलर के पास का है जब पिलर की शटरिंग का एक टुकड़ा खड़ी गाड़ी पर गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि वाहन के अंदर बैठे चालक को गंभीर चोटें आईं, पर उसे बचा लिया गया और इलाज के लिए पास के अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: बवाना इंडस्ट्रियल एरिया की ऑयल फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर









