भाभी से थे अवैध संबंध, देवर ने खेला खूनी खेल, मामले की जाँच में जुटी पुलिस
देश की राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में 28 साल की एक महिला की उसके देवर ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

देश की राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में 28 साल की एक महिला की उसके देवर ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। अधिकारियों ने वीरवार को इस मामले की सुचना दी।
एक अधिकारी ने कहा कि कापसहेड़ा में एक महिला की हत्या के मामले में बुधवार की रात को 10.38 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल प्राप्त होने के बाद पुलिस वहां पर गयी और महिला का शव बरामद किया, जिस पर चाकू से वार कर रखा था। 32 साल के आरोपी पीड़िता का देवर है। वह मौके से भाग गया है।
अधिकारी ने बताया कि क्राइम तथा एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से साबुत इकट्ठा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि मामला की जांच शुरू की है।
महिला से युवक के थे अवैध संबंध
अधिकारी ने बताया, जांच के चलते यह पता चला कि आरोपी के महिला के साथ संबंध थे और दोनों में बुधवार को झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि युवती एक निजी कंपनी में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी, जबकि उसका पति ऑनलाइन उत्पाद बेचने वाली कंपनी में है।









