सुरंग के बाद दिल्ली विधानसभा में मिला ‘फांसी घर’, राम निवास गोयल ने की पुष्टि

दिल्ली विधानसभा में सुरंग के बाद अब अंग्रेज़ो के ज़माने का फांसी घर मिला है, जिसकी पुष्टी खुद विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने की है

दिल्ली विधानसभा में सुरंग के बाद अब अंग्रेज़ो के ज़माने का फांसी घर मिला है, जिसकी पुष्टी किसी और ने नहीं बल्कि खुद विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल (Ram Nivas Goyal) ने की है।

स्पीकर का दावा है कि दिल्ली असेंबली में दीवार तोड़ने के बाद, एक ऐसी जगह देखने को मिली जहां अंग्रेज़ो के शासन के समय क्रातिकारियों को फांसी दी जाती थी।

फ़िलहाल इस मामले में जांच-पड़ताल के लिए भारतीय पुरातत्व को एक पत्र भी लिखा गया है। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर के मुताबिक, जहां फांसी घर मिला है, वह 2 मंज़िला इमारत है।

जिस दीवार को तोड़कर फांसी घर की खोज की गई है, वहां तक पहुंचने के लिए काफी पुरानी लकड़ी की बानी सीढ़ियों का प्रयोग करना होता है।

दिल्ली विधानसभा स्पीकर के अनुसार, विधानसभा में एक दरवाज़ा काफी समय से बंद था।

हालांकि 3 साल पहले इसे खोला गया था। जहां से अंग्रेज़ो के ज़माने का फांसी घर मिला है, साथ ही उसके नीचे ज़मीन पर गुसलखाना (बाथरूम) बना हुआ है जिसे अब बंद कर दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, फांसी घर को पर्यटकों के लिए शुरू किया जाए या नहीं इस बात पर अभी विचार-विमर्श हो रहा है।

बहरहाल, विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल ने ये भी बताया कि फांसी घर को ढूंढ़ने की मशक्कत काफी महीनों से चल रही थी। हालांकि, इसको ढूंढ़ने में देरी कोरोना की वजह से भी हुई।

Tax Partner

ये भी पढ़े: किसान आंदोलन की सफलता के बाद, एक बार फिर खड़ा हो सकता है शाहीनबाग प्रदर्शन

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!