क्या दिल्ली में महंगी हुई बिजली? इतने बढ़ने वाले है बिजली के दाम, DERC ने दी मंजूरी
अब BSES क्षेत्रों में बिजली की खपत लगभग 10% तक महंगी हो जाएगी। मगर अभी इसका अंतिम फैसला दिल्ली सरकार को भी लेना है

दिल्ली में बिजली का बिल सभी लोगों के लिए अहम है जहां गर्मी में ही सबसे ज्यादा बिजली का बिल देखने को मिलते है। लेकिन अब एक खबर सामने आयी है जहां बिजली महंगी हो सकती है। बता दें की दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (DERC) द्वारा PPAC (पावर परचेज एग्रीमेंट कॉस्ट) के माध्यम से दिल्ली में बिजली शुल्क बढ़ाने को मंजूरी अब दें दी गयी है। जिसके बाद अब BSES क्षेत्रों में बिजली की खपत लगभग 10% तक महंगी हो जाएगी। मगर अभी इसका अंतिम फैसला दिल्ली सरकार को भी लेना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के चलते, दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (DERC) द्वारा पावर डिस्कॉम, BYPL (बीएसईएस यमुना) और BRPL (बीएसईएस राजधानी) की याचिकाएं स्वीकार कर ली गयी हैं और बिजली की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर अब सीधा पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पुरानी दिल्ली, दिल्ली के ट्रांस-यमुना क्षेत्र और नई दिल्ली में रहने वाले लोगों पर देखने को मिलना शुरू हो जायेगा। इतना ही नहीं NDMC क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी इसका असर साफ़ देखने को मिल जायेगा।
वहीं सुदृ तरफ बिजली कंपनियों द्वारा इसे सामान्य प्रक्रिया बताया गया है और इस बात पर उनका कहना है कि हर साल बिजली आपूर्ति कंपनियों बिजली खरीद समझौते में बिजली की दरों को बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर DERC से मंजूरी लेनी जरूरी होती है। ऐसे ही इस बार इसमें मंजूरी दी गई है। साथ ही अब बिजली की नई दरों को तय करने को लेकर प्रक्रिया छति दिख रही है और जनता के सुझाव के बाद ही इसपर अंतिम फैसला लिया जाने वाला है।
हालाँकि, जानकारी के चलते दिल्ली बिजली आयोग द्वारा BSES की अर्जी को मंजूरी देते हुए पॉवर परचेज एग्रीमेंट के आधार पर इनके दर बढ़ाने की इजाजत दी गयी है और बिजली की बढ़ी हुई कीमतों का असर राजधानी में रह रहे लोगों की जेब पर पड़ेगा या नहीं इसका पूरा फैसला दिल्ली सरकार के निर्णय पर ही अब निर्भर करने वाला है। वहीं, DERC द्वारा बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर दिल्ली सरकार द्वारा बयान करते हुए बताया गया कि बिजली की बढ़ी हुई कीमतों का असर दिल्ली की जनता पर बिलकुल नहीं पड़ेगा क्योकि PPA के चलते बिजली की कीमतें घटती बढ़ती ही रहती हैं।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










