कुत्ते के भौंकने पर की उसकी बड़ी बेरहमी से पिटाई, सभी आरोपी गिरफ्तार

सुल्तानपुरी में एक कुत्ते के साथ बड़ी क्रूरता से पेश आने का मामला सामने आया है। कुत्ते को पहले रस्सी से बांध दिया फिर लाठी डंडे से बड़ी बेरहमी ..

आप को बता दें सुल्तानपुरी इलाके में भौंकने पर एक कुत्ते के साथ बड़ी क्रूरता से पेश आने का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ मिलकर कुत्ते को पहले रस्सी से बांध दिया और फिर उसकी लाठी डंडे से बड़ी बेरहमी से पिटाई कर अधमरा कर छोड़ दिया।

इस घटना को देखकर पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को ये सारी जानकारी दी। बाद में पुलिस ने कुत्ते को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहा उसका इलाज चल रहा है इसके बाद आरोपियो के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एक महिला समेत चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

रविवार शाम पुलिस को सुल्तानपुरी के सी ब्लॉक में एक कुत्ते की बेरहमी से पिटाई करने की सुचना मिली। और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक कुत्ता बहुत बुरी हालत में पड़ा था। पुलिस ने उसे तुरंत संजय गांधी एनिमल केयर सेंटर में भर्ती कराया।

मौके पर पुलिस को शिकायतकर्ता संजय भी मिले। जिन्होंने बताया कि वह झुग्गी नंबर 55 में रहता है और वहा सीवर सफाई का काम करता है। शाम को वह अपने घर के बाहर बैठा था। और गली में कुछ दूरी पर एक कुत्ता बैठा था। वो कुत्ता किसी का पालतू नहीं था। वो गली में ही रहता है और सारे गली वाले उसे खाने पीने के लिए भी देते हैं।

दूसरी गली में रहने वाला एक सोनू नाम का युवक कुत्ते के पास से गुजरा। और इसी दौरान उसका पैर कुत्ते के पूंछ पर पड़ गया। और इस पर कुत्ता भौंकने लगा। सोनू उस समय तो अपने घर चला गया और कुछ देर बाद वह अपने साथ अपने सारे परिवार के सदस्यों मोनू, रणवीर और उसकी पत्नी संभा को लेकर वहा आया।

उसके बाद सभी ने कुत्ते को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और उसकी तब तक लाठी डंडे से पिटाई करते रहे जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। उसके बाद सभी आरोपी वहा फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।

Madhavgarh Farms

ये भी पढ़े: मारुति सुजुकी Nexa जल्द लाने वाली है, XL6 CNG और Baleno CNG

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!