स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला, अब शनिवार-रविवार खुलेंगे सरकारी अस्पतालों के OPD

नई दिल्ली: स्वास्थ सेवाओं से जुड़ी लोगों की परेशानियों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय बड़ी पहल करने जा रहा है.

नई दिल्ली: स्वास्थ सेवाओं से जुड़ी लोगों की परेशानियों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय बड़ी पहल करने जा रहा है. लोग अब शनिवार-रविवार को भी इलाज करा सकेंगे, इसलिए अब केंद्र सरकार के अंतर्गत

में आने वाले अस्पतालों में खुली रहेगी OPD. इससे पहले सिर्फ सप्ताह के 5 दिनों में ही OPD खुलती थी, जिसके कारण लोगों काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा था.

क्यों लिया गया ये फैसला?

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली जैसे शहर में शनिवार-रविवार को ज्यादातर लोगों की छुट्टी होती है, लेकिन इन्ही दिनों में केंद्रीय अस्पतालों में OPD बंद होने से लोग अपना इलाज नहीं करा पाते थे. 

AIIMS और सफदरजंग में बढ़ाई जाएगी सुविधा:

आम लोगो के स्वास्थ्य के खर्चों की बढ़ती परेशानियों को देख कर भी राहत देने के लिए काफी अहम कदम उठाये जा रहे है. इसी के तहत AIIMS और सफदरजंग अस्पताल में प्रतिष्ठित संस्थानों को लोगों के लिए और भी बेहतर सहूलियत को बढ़ाने के लिए एक नई योजना का विचार भी किया जा रहा है. इस योजना के लागु होने पर इन दोनों अस्पताल में आने वाले काफी बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे. 

रात में भी होगा पोस्टमार्टम:

लोगों को परेशानियों से राहत दिलाने के लिए उठाये जा रहें तमाम उपायों के तहत सरकार ने अब रात में भी पोस्टमार्टम करने की अनुमति देने का निर्णय किया है. पहले सूरज ढलने के बाद पोस्टमार्टम नहीं किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा….

मनसुख मंडाविया का विचार है कि, जब घटना या किसी अन्य स्थिति में अंग प्रत्यारोपण जैसी जटिल कार्यविधि भी रात के समय पूरी कर दी जाती है तो, सुविधायुक्त अस्पतालों में पोस्टमॉर्टम क्यों नहीं किए जा सकते?

इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एक ट्वीट भी किया

हालांकि, रात में पोस्टमॉर्टम के ये प्रबन्ध आत्महत्या, बलात्कार, हत्या या क्षत-विक्षत हो गए शवों के मामले में अनुकूल नहीं होगी. इस मामले में सरकार ने जो नया प्रोटोकॉल बनाया है, उसके अनुसार अंगदान के लिए पोस्टमॉर्टम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. कानूनी जरूरतों को देखते हुए पोस्टमॉर्टम के पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी.

Tax Partner
ये भी पढ़े: Air Pollution -प्रदूषण से बचने के लिए अपनाये यह आयुर्वेदिक उपाए

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!