गुरुद्वारा बंगला साहिब में मुफ्त किया जाएगा दिल का इलाज
दिल्ली के लोगों के लिए एक और खुशखबरी निकल कर सामने आ रही है बता दें कि अक्सर काफी महगे आने वाले हृदय रोग से जुड़े इलाज अब दिल्ली में मुफ्त होंगे

दिल्ली के लोगों के लिए एक और खुशखबरी निकल कर सामने आ रही है बता दें कि अक्सर काफी महगे आने वाले हृदय रोग से जुड़े इलाज अब दिल्ली में मुफ्त होंगे और वह भी दिल्ली के सबसे टॉप डॉक्टरों द्वारा। इलाज के लिए ना ही कोई चीज की जरुरत होगी और ना ही कोई पैसे देने होंगे।
आपको बता दें कि गुरुद्वारा बांग्ला साहिब में आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस कार्ड में यूनिट स्थापित किये जा रहे है जिससे लोगों का मुफ्त इलाज किया जायेगा और इसका पूरा खर्चा गुरुद्वारा बांग्ला साहिब द्वारा उठाया जायेगा।
जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा बांग्ला साहिब में दिल्ली के ही नहीं बल्कि पूरे देश में होने वाले हृदय से सम्बंधित जाँच उपलब्ध कराइ जाएगी जो की आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एक वरदान की तरह होगा। इसके अलावा गुरुद्वारा बांग्ला साहिब में स्त्रियों में होने वाले स्तन कैंसर की जाँच करने के लिए आधुनिक मशीन 45 लाख रुपए में लेकर स्थापित की जा चुकी है।
यह भी पढ़े: Delhi Covid: दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी! मास्क ना पहनने पर नहीं होगा 500 का चालान










