हैलो दादी! पापा-मम्मी लटके कमरे में हुए है, 4 साल के बच्चे ने किया कॉल

देश की राजधानी दिल्ली के झरोदा में एक दंपती के संदिग्ध आत्महत्या करने की घटना सामने आयी है. बुधवार की रात को पति-पत्नी

देश की राजधानी दिल्ली के झरोदा में एक दंपती के संदिग्ध आत्महत्या करने की घटना सामने आयी है. बुधवार की रात को पति-पत्नी को उसके 4 वर्ष के बेटे ने कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा. पूरा मामला सुरेंद्र कॉलोनी के एक फ्लैट की है. डीसीपी राजा बंथिया ने कहा कि मृतक की शिनाख्त 32 वर्ष के नितेश और उसकी 28 वर्ष की पत्नी के रूप में हुई है.

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, डीसीपी ने कहा कि दंपती का बेटा दूसरे कमरे में सोता था. सुबह में उसने अपने मा-बाप को पंखे से दुपट्टे द्वारा लटका हुआ देखा. पुलिस के मुताबिक, बुधवार को सुबह 3.45 बजे वजीराबाद थाने में मृत्यु के मामले में एक पीसीआर कॉल मिली थी. राजा बंथिया ने कहा कि पुलिस टीम ने वहां पर पहुंचने के बाद जोड़े को पंखे से लटका हुआ पाया.

पांच साल पहले हुई थी शादी

उन्होंने कहा कि दोनों की शादी 5 साल पहले हुई थी. पुलिस ने कहा कि नितेश दिल्ली जल बोर्ड में निजी संविदा कर्मचारी का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी. दोनों 4 मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहते थे. वहीं नितेश के माता-पिता ग्राउंड फ्लोर पर थे.

डीसीपी ने बतया, “बच्चा आधी रात को उठा था. वह अपने माता-पिता के कमरे में गया तभी उसने उन्हें लटके हुए देखा. जब दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया तो वह नीचे गया और अपने दादा-दादी को उसने बताया. उन्होंने तभी चुन्नी काटकर उन्हें नीचे उतारा.” पुलिस ने बताया कि मृतक दंपती के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं है. बंथिया ने कहा, “पोस्टमॉर्टम जांच की गई है और आगे की जांच के लिए दंपती के मोबाइल फोन को जब्त कर लिए गए हैं.”

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!