दिल्ली

Hidden Places In Delhi: दिल्ली में इन खूबसूरत जगहों को ना मिस करें

राजधानी दिल्ली में वैसे तो कई अच्छी और फेमस घूमने की जगह है। लेकिन अक्सर लोग दिल्ली में कई खूबसूरत जगह मिस कर देते है।

राजधानी दिल्ली में वैसे तो कई अच्छी और फेमस घूमने की जगह है। लेकिन अक्सर लोग दिल्ली में कई खूबसूरत जगह मिस कर देते है। ऐसा इसलिए क्युकि लोग इन जगहों के बारे में जानते नहीं है या वो इन जगहों को अनदेखा कर देते है। आज इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली की कुछ सुन्दर और दिलचसप जगहों के बारे में बताएंगे जो स्थानीय लोग भी नज़रअंदाज़ कर देते है।

सतपुला बाँध

satpula badh

सतपुला बाँध की खूबसूरती और इतिहास क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। पुराने ज़माने में पानी को इकट्ठा करने के लिए सात पुलों से इसका नाम सतपुला बाँध रखा गया। भीड़-भाड़ से दूर आस-पास का नज़ारा काफी सुन्दर है। सतपुला बाँध खिड़की विलेज, मालवीय नगर में है। यहां जानें के लिए मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन से कैब या टैक्सी कर लें।

दिल्ली वॉर सिमेट्री

delhi war sameti

दिल्ली वॉर सिमेट्री ‘गुज़रे मगर भुलाए नहीं गए’ के विचार पर बनाई गई है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश कॉमनवेल्थ के तरफ से लड़े भारतीय सैनिकों की याद में ये बनाया गया है। यहां चारों और हरियाली और सुन्दर बगीचे बने हुए है। यह दिल्ली छावनी, नई दिल्ली में है। वही यहां जानें के लिए दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन से कैब या ऑटो कर लें।

मिर्ज़ा ग़ालिब की हवेली

mirja galib ki haveli

कुछ समय से इंटरनेट पर वायरल हो रही मिर्ज़ा ग़ालिब की हवेली बेहद ही लोकप्रिय है। यह हवेली प्राचीन धरोहर उर्दू के मशहूर शायर मिर्ज़ा ग़ालिब के याद में बनाई गई है। यहां मिर्ज़ा ग़ालिब की मशहूर शायरियां दीवार पर लिखी हुई है। वही अगर आप शायरी के शौकीन है तो यह जगह आपके लिए है। यह क़ासिम जान गली, बारादरी, चाँदनी चौक के पास है। वही यहां जानें के लिए चावडी बाज़ार मेट्रो स्टेशन से शाहजहानाबाद तक के लिए रिक्शा कर ले और फिर चांदनी चौक मार्किट का नज़ारा लेते हुए पैदल चले जाए।

संतुष्टि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

santusti shopping complex

दिल्ली में रह कर गांव की फीलिंग यहां आप ले सकते है। संतुष्टि शॉपिंग कॉंप्लेक्स की सजावट की बात ही कुछ और है। यहां खाना-पीना और शॉपिंग में तो अलग ही मज़े आते है। यह चाणक्यपुरी, रेस कोर्स रोड पर है। वही यहां जानें के लिए लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से रिक्शा कर लें।

जहाज महल

jahaj mahal

झील में पड़ रही परछाई की वजह से इसका नाम जहाज़ महल रखा गया। भीड़-भाड़ से दूर इस शांत जगह में आप अपने दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिता सकते है। यह तालाब लेन, आम बाग, महरौली में स्थित है। वही क़ुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन से यहां के लिए रिक्शा लें।

संजय वन

sanjay van

राजधानी दिल्ली दिन-ब-दिन प्रदूषित होती जा रही है। ऐसे में साफ हवा के लिए संजय वन बेहद ही अच्छी जगह है। यह 780 एकड़ में बटा हुआ है। यह वसंत कुंज में है। वही यहां पहुंचने के लिए छत्तरपुर मेट्रो स्टेशन से आप रिक्शा लें।

चुन्नामल हवेली

chunamal haveli

पुरानी दिल्ली के पराठे काफी फेमस है। अगर आप पुरानी दिल्ली गए है, तो इस जगह जाना न भूले। चुन्नामल हवेली के पास 140 दुकाने है। आप यहां शोपिंग भी कर सकते है। हवेली के अंदर की खूबसूरती देखने लायक है। यह चाँदनी चौक, कटरा नील में स्थित है। यहां जानें के लिए चाँदनी चौक से कटरा नील तक के लिए रिक्शा लें और फिर पैदल हवेली तक जाए।

गाज़ीपुर

gazipur

गाज़ीपुर में के फूल मंडी है। अगर आपको भी फूलों की खुशबू बेहद पसद है तो यहां जाना ना भूले। फूलों की खुशबु मानों इत्र जैसी हवा में घुली होती है। यहां जानें के लिए आपको आनंद विहार आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन से रिक्शा लेना होगा।

जमाली कमाली

जमली कमली

अगर आप क़ुतुब मीनार घूमने आए है तो यहां जाना ना भूले। इस गजह सूफ़ी संत शेख जमली कम्बोह और अंजान इंसान कमली की क़ब्रें बनी हैं। यहां एक क़ब्र पर मस्जिद और दूसरी क़ब्र पर मकबरा बना हुआ है। यहां आप क़ुतुब मीनार मेट्रो से पैदल पहुंच सकते है।

भूली भटियारी का महल

bhool bhatiyari ka mahal

एक वक्त में यह बादशाह फ़िरोज़ शाह तुगलक़ की शिकार का स्थान था। हालांकि अब इसकी भूतिया कहानी काफी लोकप्रिय है। यहां जानें के लिए आपको झन्डेवाला मेट्रो स्टेशन से रिक्शा या कैब लेनी पड़ेगी।

बिजय मंडल

vijey mandal

बता दें कि यह ढांचा 14वीं शताब्दी में सेना की टुकड़ी पर नजर रखने के लिए बनाया गया था। इस ढांचे की बनावट थोड़ी अजीब और रोचक है । अगर आप हौज़-ख़ास के पास रहते है तो यह जॉगिंग के लिए अच्छी जगह है। वही यहां पहुंचने के लिए आपको हौज़ ख़ास मेट्रो स्टेशन से रिक्शा लेना पड़ेगा।

Hair Crown

ये भी पढ़े: दिल्ली में ये मार्किट ना मिस करे, यहां चीज़े 20 से 50 रुपए में होती हैं शुरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button