दिल्ली विधानसभा में मिली प्राचीन सुरंग, बनाया जाएगा पर्यटन स्थल

राजधानी दिल्ली की विधानसभा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, विधानसभा में लाल किले की तरफ जाने वाली एक ख़ुफ़िया सुरंग का पता चला है

राजधानी दिल्ली की विधानसभा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जानकारी के मुताबिक दिल्ली विधानसभा में लाल किले की तरफ जाने वाली एक ख़ुफ़िया सुरंग का पता चला है। ऐसा बताया जा रहा है कि अंग्रेज़ो के शासन में लाल किले में बंद क्रांतिकारियों को इस सुरंग के ज़रिए विधानसभा लाया जाता था।

hidden tunnel in delhi assembly

विधानसभा अध्यक्ष ने इस बात की पुष्टि की है कि सुरंग की सहायता से क्रांतिकारियों को यहां लाया जाता था। इसी के साथ विधानसभा के दूसरी तरफ लाल किले के विपरीत एक फांसी घर भी मिला है। आपको बता दें कि यह फांसी घर आज़ादी के बाद से बंद पड़ा है और महज़ 3 माह पहले ही फांसी घर का ताला तोड़ा गया है। इतना ही नहीं बल्कि अब इस फांसी घर को क्रांतिकारियों के मंदिर के रूप में बनाया जाएगा।

hidden tunnel in delhi assembly

सूत्रों के अनुसार, 2016 में पहली बार इस सुरंग के बारे में पता चला था, और जबसे अब तक सुरंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विधानसभा के अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि हम सभी यहां पर स्थित फांसी के कमरे के बारे में जानते थे। विधानसभा अध्यक्ष ने आज़ादी के 75वें साल में फांसी के कमरे का निरीक्षण करने का फैसला लिया है।

hidden tunnel in delhi assembly

खबर के मुताबिक, आम जनता के लिए भी सुरंग और फांसी घर को खोला जाएगा। आपको बता दें कि सुरंग चौड़ाई और लंबाई इतनी है कि एक साथ कई लोग सुरंग में आराम से खड़े हो सकते हैं।

Radhey Krishna Auto

ये भी पढ़े: 4 September Hindu Panchang: जानें आर्थिक परेशानी से बचने हेतु उपाय

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!