पाकिस्तान से आने वाली गर्म हवाएं बनी राजधानी में भीषण गर्मी और लू का कारण
दिल्ली के इलाकों में बीते दो-तीन दिनों से भीषण गर्मी लोगों को सता रही है। भीषण गर्मी और हीटवेव से दिल्ली और एनसीआर के लोग काफी परेशान है।

दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के इलाकों में बीते दो-तीन दिनों से भीषण गर्मी और लू लोगों को सता रही है। दिल्ली के कई इलाकों में तो सीवियर हीटवेव चल रही है। भीषण गर्मी और हीटवेव से दिल्ली और एनसीआर के लोग काफी परेशान है। बीते दिनों 21 मई को बारिश ने लू से राहत दिलाई थी। लेकिन अब हीटवेव ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है।
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार हीटवेव की वजह पाकिस्तान से चलने वाली गरम हवा है। मई के आखिरी हफ्ते में पुरवइया हवा चल रही थी जिसने मौसम को ठंडा बना रखा था। लेकिन 31 मई के बाद पूरब से आने वाली हवा धीमी पड़ कई। वही इन हवाओं की जगह पश्चिम यानी पाकिस्तान से आने वाली गरम हवा ने ले ली।
पहले इन हवाओं का असर राजस्थान में पड़ा। जिसके बाद अब इनका असर दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश के इलाकों में भी पड़ रहा है। दिल्ली में बीते दिनों अधिकतम तापमान 47 रहा। वही राजधानी में केवल अधिकतम तापमान ही नहीं बल्कि न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है।
यह भी पढ़े दिल्ली के पांडव नगर इलाके में खौफनाक वारदात, टुकड़ो में मिला महिला का शव