30 मिनट में दिल्ली के रेस्टोरेंट से गुरुग्राम कैसे पंहुचा ऑर्डर? कोर्ट ने जोमैटो को भेजा समन

सौरव मल्ल की तरफ से ही साल 2023 की 24 अक्टूबर को जंगपुरा, कैलाश कॉलोनी और जामा मस्जिद के ही तीन अलग-अलग होटलों से एक ऑर्डर दिया था।

हाल ही में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है जहां दिल्ली की एक अदालत द्वारा एक दीवानी मामले में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने वाले ऐप जोमैटो को अब समन जारी किया है। इस दीवानी मामले में कंपनी को राष्ट्रीय राजधानी में ही ‘प्रतिष्ठित रेस्तरां’ से उपयोगकर्ताओं को ‘गर्म और प्रामाणिक भोजन’ मंगाने संबंधी सेवाओं को पूरी तरीके से रोकने का आदेश देने की मांग की गई है। इसमें अदालत गुरुग्राम निवासी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

बता दें की याचिका में दावा किया गया था कि जोमैटो अपनी उप-श्रेणी ‘‘दिल्ली के लीजेंड्स’ के चलते प्रसिद्ध रेस्तरां से ताजा भोजन मुहैया कराने की ‘झूठी और फर्जी’ सेवाओं को भी जारी रखे है। दीवानी न्यायाधीश उमेश कुमार द्वारा इस मामले में जोमैटो को समन जारी किया। हाल ही में पारित एक आदेश में, सिविल जज उमेश कुमार की ही तरफ से बताया गया कि मुकदमे का समन और आवेदन का ही नोटिस जारी करें।

याचिका में उठाये गए सवाल

वही बात करे तो याचिका में बताया गया था कि सौरव मल्ल की तरफ से ही साल 2023 की 24 अक्टूबर को जंगपुरा, कैलाश कॉलोनी और जामा मस्जिद के ही तीन अलग-अलग होटलों से एक ऑर्डर दिया था। इसके बाद उन्होंने जब डिलीवरी देने वाले को ट्रैक किया तो पाया गया कि ऑर्डर उन होटलों से नहीं लिया गया था, जिसके लिए उन्होंने पहले ऑर्डर किया था। साथ ही न ही उन होटलों की बल्कि और ब्रांच थी। न ही खाना बल्कि उस होटल की पैकिंग में भी दिया गया है और इसको लेकर उन्होंने दावा किया है किसकी क्या गारंटी है कि खाना उसी की ही होटल में तैयार किया गया है और खाना भी उससे ताजा है।

जनता को दिया धोखा

हालाँकि, याचिका में बताया गया कि यह कैसे हो सकता है कि जोमैटो कुल 30 मिनट के अंदर दिल्ली के प्रतिष्ठित रेस्तरां से गुरुग्राम और नोएडा पर ही डिलीवरी कर सकता है। ऐसे में याचिका में बताया गया कि जोमैटो बड़े पैमाने पर जनता को धोखा दे रहा है और सौरव की याचिका पर अदालत द्वारा समीक्षा के बाद जोमैटो को समन जारी किया गया है।

Khai-Lagai-Calculator

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!