सीलमपुर में कावड़ शिविर के पास मांस का टुकड़ा मिलने से हुआ बड़ा हंगामा

मंगलवार दोपहर को दिल्ली के सीलमपुर के पास से यह घटना सामने आयी है, जहां एक मांस का टुकड़ा मिलने पर पूरी जगह हड़कंप मच गया

पूरे देश में कांवड़ यात्रा शरू हो चुकी है जहां बहुत से भक्त अपने सफर में निकल चुके है। लेकिन इतने शुभ अवसर पर एक घटना सामने आयी है जहां एक मांस का टुकड़ा मिलने पर पूरी जगह हड़कंप मच गया।

बता दें कि मंगलवार दोपहर को दिल्ली के सीलमपुर के पास से यह घटना सामने आयी है। यह तब हुआ जब राजस्थान के अलवर जा रहे कांवडिया के कांवड के नजदीक मांस का एक टुकड़ा पड़ा हुआ था। इसको देखते ही वहा के माहौल में हंगामा शुरू हो गया और उसी से वहा सैकड़ों की संख्या में कांवड़िया पहुंच गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही कावड़ियों द्वारा धर्मपुरा लाल बत्ती पर जीटी रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया।

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे जहां भीड़ को शांत करने की कोशिश करी। साथ ही पुलिसकर्मियों ने दवा किया है कि इस हरकत के लिए सख्त करवाई की जाएगी और कांवड को दोबारा से लेने के लिए कांवडिया के साथ हरिद्वार भेज दिया गया। रिपोर्ट्स से यही बताया जा रहा है कि यह किसी की शरारत है जिसकी वजह से माहौल खराब किया गया है।

जिसके चलते उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tez Tarrar App
यह भी पढ़े: दिल्ली में शुरू हुआ नया अंडर ब्रिज, 5 इलाको में जाने के लिए 4 लेन होगी सड़क

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!